भारत में हरित क्रांति लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास खण्ड बेलहरी के विभिन्न मार्गों पर पौधरोपण कार्यक्रम पिछले कई दिनों से चल रहा था. जो सोमवार को सम्पन्न हुआ.
कोतवाली क्षेत्र के केवरा सब्जी बाजार में पालीथिन लेने के विवाद में दो जमकर मारपीट हुई. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिये बांसडीह सीएचसी लाया गया. उन दो लोगों को सिर पर चोट आई है.
इलाकाई पुलिस को सोमवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी. अंतर प्रान्तीय पशु चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, साथ में चोरी की तीन भैंस भी बरामद कर ली गई. उधर इसी थाना क्षेत्र से चोरी गई भैंसों का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं है.
चौथी बार के प्रयास में भोजापुर व उसके आसपास के गावों की महिलाओं को बैरिया-भोजापुर मार्ग से अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर की दुकान को हटवाने मे सफलता मिली.
आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के वन दुर्गा मन्दिर के पास जल निकास की व्यवस्था की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों से जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी संजय राव जाकर मिले.
नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि माता तो माता होती है, वह बच्चे को जन्म देती है. बच्चे का कर्तव्य होता है कि वह अपने माता-पिता का नाम रोशन करे.
क्षेत्र में घाघरा नदी का पानी निरंतर घटता जा रहा है. इसी के साथ विभिन्न दियारों में कटान का वेग भी धीमा हो गया है. ऐसे में क्षेत्र के डूहां स्थित बनखंडी नाथ मठ की उत्तरी दीवाल पर चढ़ा घाघरा नदी का पानी नीचे खिसकते जाने से वहां के साधु संतों ने राहत की सांस ली है.
र्व विधायक भगवान पाठक के पिता भुवनेश्वर पाठक का अंतिम संस्कार मंगलवार को मनियर के समीप घाघरा नदी के तट पर किया गया, जिसमें राजनीतिक व सामाजिक नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोगों ने भाग लेकर अश्रुपूरित नेत्रों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दिया.
स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती -बैरिया मुख्य मार्ग पर चौबेछपरा व लक्ष्मीपुर के बीच सोमवार की रात करीब 8 बजे बैरिया से अपने गांव छेड़ी लौट रहे लेखपाल शिवमंगल राम की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 60 वी 0708 को बाइकसवार तीन बदमाशों ने धक्का देकर छीन लिया
सोमवार को स्थानीय पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रेवती दुसाध टोली एवं भाखर में अवैध कच्ची शराब की तलाश में अचानक छापेमारी की. अचानक हुई छापेमारी से अवैध शराब व्यवसायियों में हड़कंप मच गया.
रसड़ा में जहां किशोरी को भगाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, वहीं रेवती पुलिस ने सुरेमनपुर स्टेशन पर घेराबंदी कर दुष्कर्म व अपहरण के दो आरोपियों को दबोच लिया.
दुबेछपरा में शासन स्तर से 29 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कटानरोधी काम को ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर में रुकवा दिया. नतीजतन तीन घंटे तक कामकाज बाधित रहा.
लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गाँव के समाज सेवी सूर्यभान सिंह ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र भेज कर बैरिया विधान सभा क्षेत्र में हो रहे गंगा व घाघरा नदी से बाढ़ व कटान रोधी कार्यों में लूट खसोट के मामलों पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है.
नगर के टीडी कॉलेज में शनिवार को प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने सात नामजद समेत 16 अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.