चाकू सटाया पेट पर, जेब से निकाला नगदी और मोबाइल, फिर चलते बने

अपने गांव चौबे छपरा लौट रहे एक व्यक्ति को बाइक सवारों न लूट लिया. खैरियत थी कि पीड़ित की बाइक स्टार्ट नहीं हुई, वरना वे उसे भी ले जाने की जुगत भिड़ा रहे थे. 

सुखपुरा में सर्राफ से ज्वेलरी उड़ाई तो साइबर कैफे से लैपटॉप

शिवपुर चट्टी पर सर्राफा की दुकान से बुधवार को बदमाश करीब बीस ग्राम सोने का ज्वेलरी लेकर भाग गए. इसकी सूचना सर्राफ ने पुलिस को दे दिया है. उधर मौका देख सुखपुरा चट्टी से बाइक सवार उचक्के एक साइबर कैफे से लैपटॉप इत्यादि ले भागे. 

कोप गांव में इत्मीनान से खोली खूंटे में बंधी भैंस, पिकप पर लादकर चलते बने

कोतवाली थाना क्षेत्र के कोप गांव में मंगलवार की रात में चोरों ने भैंस खोला और पिकअप पर लादकर भाग निकले. मामले की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है.

सतीशचंद्र और मथुरा महाविद्यालय के छात्रों ने खोला मोर्चा

सतीश चंद्र कॉलेज और मथुरा महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही कथित धांधली के विरोध में बुधवार को मोर्चा खोल दिया.

सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की जान गई

बीते चौबीस घंटे के अंदर हुए सड़क हादसों में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई. यह घटनाएं भीमपुरा थाना क्षेत्र के बेलौली व नरहीं थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के तेतरपुर गांव के पास हुई. दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले वाहन भाग निकले.

तीन दिन बाद दियारा गोसाईपुर और खरीद की सीमा पर घाघरा किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

क्षेत्र के दियारा सीसोटार में घाघरा नदी में स्नान करते समय 3 दिन पूर्व डूबी प्रियंका का शव बुधवार की शाम को घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर किनारे मिला.

करम्मर के तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश

बेरुवारबारी ब्लाक के करम्मर में डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारी बांसडीह, जिला चकबन्दी अधिकारी अपने पूरे प्रसासनिक टीम के साथ द्वारा काबिज साढ़े चार एकड़ तालाब का मौके पर निरीक्षण किए.

परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नहीं – एसडीएम बांसडीह

ब्लॉक संसाधन केन्द्र बांसडीह के तत्वावधान में स्कूल चलो अभियान रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र जूनियर हाईस्कूल बांसडीह से निकाली गई.

लोकसभा चुनाव से पहले बलिया में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे – राम इकबाल

भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का कहना है कि मेरे प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने जनपद में मेडिकल व इंजीनियरिंग कालेज खोलने की संस्तुति प्रदान कर दी है, जिस पर शीघ्र ही अमल होगा.

प्राथमिक विद्यालय दलई तिवारीपुर में चोरी

कोतवाली क्षेत्र के दलई तिवारीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का रसोइया कक्ष का चोरों ने ताला तोड़कर सोमवार की रात मिड-डे मिल का राशन उठा ले गए.

वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र नाथ मिश्र नहीं रहे

बलिया सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र नाथ मिश्र का बुधवार तड़के निधन हो गया. वे 62 वर्ष के थे. गंभीर रूप से अस्वस्थ थे.

करेंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलसी कोप गांव की विवाहिता

कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव में शौच करने जा रही महिला विद्युत करेंट की जद में आने से झुलस गई. परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  पहुंचाए, जहां महिला का इलाज कराया गया.

सिकंदरपुर में सड़क हादसों में दो महिलाओं समते चार घायल

मनियर मार्ग के बसारिकपुर चट्टी पर मंगलवार को सड़क पार करते समय 60 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसी क्रम में बेल्थरा मार्ग के मिर्जापुर गांव के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत परिषद का अंकपत्र व प्रमाणपत्र उपलब्ध 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित श्री तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी में प्रथमा तृतीय वर्ष, पूर्व मध्यमा प्रथम व द्वितीय तथा उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय का अंक पत्र व मूलप्रमाण पत्र उपलब्ध हो गया है.

कैसे सुरक्षित रहे पर्यावरण जब धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटाई 

जहां एक तरफ प्राकृतिक संरक्षण के लिए केन्द्र व प्रदेश  सरकार पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन रखने के लिए सारी जुगत लगा रही है. पानी की तरह पेड़ लगाने के लिए पैसा बहा रही है