रामगढ़ में विज्ञान कक्ष एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

नरहीं, बलिया. विकास खण्ड सोहांव के रामगढ़ गांव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में स्थापित विज्ञान कक्ष एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन वृहस्पतिवार को समाजसेवी अजीत कुमार राय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी लालजी द्वारा किया गया.

ससुराल आये दामाद का संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

बांसडीह, बलिया. कस्बे के उत्तर टोला के वार्ड 09 में बुधवार की शाम अपनी ससुराल आये दामाद की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चांददियर उप चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न

बलिया. क्षेत्र पंचायत मुरली छपरा के चांददियर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त प्रधान पद पर गुरुवार को उप चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ.

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

बैरिया बलिया. बीआरसी बैरिया के प्रांगण में गुरुवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया.

पार्टी का झंडारोहण कर मनाया गया स्थापना दिवस

बलिया. आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का 65 वां स्थापना दिवस पार्टी के कैंप कार्यालय प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद शमीम खान के आवास पर धूमधाम से मनाया गया .

live blog news update breaking

न्यायालय में स्थानीय/अतिरिक्त अवकाश घोषित

बलिया. प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के पृथ्वी पाल यादव ने बताया है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2023 में स्थानीय अवकाश/अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है.

जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और अन्य कक्षों को देखा.

बिहार जा रहे अबैध शराब, तमंचे व कारतूस के साथ दो को पुलिस ने दबोचा

वृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष हल्दी सुनील कुमार सिंह तथा उ०नि० राधेश्याम सरोज अपने हमराहियान के साथ क्षेत्र के मझौवा ढाले पर मौजूद थे.

होली त्यौहार को लेकर खाद्य विभाग हुआ सक्रिय, लिये 9 नमूने

बलिया. होली त्यौहार को देखते हुए सहायक आयुक्त प्रथम आजमगढ़ विनीत कुमार पाण्डेय व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सिकन्दरपुर व मनियर में मंगलवार को जमकर चेकिंग अभियान चलाया.

road accident Symbolic

मुंडन संस्कार में आया किशोर गंगा में नहाते समय डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ बरामद

सिकन्दरपुर (बलिया). स्थानीय थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा निवासी एक 14 वर्षीय बालक बाल ओहार के दौरान गंगा नदी में नहाने गया तथा गहरे पानी मे समा गया. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

बांसडीह, बलिया. राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर (सप्त दिवसीय) के तीसरे दिन गुरुवार को द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकालकर ग्रामवासियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूक किया.

युवक को मारी गोली अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहतवार (बलिया). बुधवार को क्षेत्र के बिनहाँ निवासी मनीष मिश्रा के गोली मारकर हत्या के प्रयास में सहतवार पुलिस ने मनीष के छोटे भाई अनीष की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

वांछित को पकड़ने गए दरोगा पर बोला जानलेवा हमला

बांसडीह, बलिया. कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर में मंगलवार की शाम एक दु:साहसिक घटना में एक मुकदमे के वांछित को पकड़ने गये हल्का दारोगा एवं उनकी टीम पर वांछित ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया.

road accident Symbolic

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

रसड़ा (बलिया). कासिमाबाद मार्ग स्थित सरदासपुर पुलिया के समीप बुधवार की सायं 3 बजे कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बलिया हाई स्कूल अंग्रेजी की परीक्षा अपने भाई के स्थान पर देते पकड़ा गया

बलिया. जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के यशोदा देवी बालिका देवी इंटर कॉलेज दुबे छपरा में बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक मुन्ना भाई पकड़ा गया.

बलिया छपरा रेल खंड पर रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

बैरिया, बलिया. पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा रेल पथ के बलिया-छपरा खण्ड पर बकुलहाँ-सहतवार (24.50 किमी) रेल खण्ड के विद्युतीकरण के साथ दोहरीकृत लाइन का मोहम्मद लतीफ खान रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया गया.

Ravindra Kumar became the new DM of Ballia

रविंद्र कुमार बने बलिया के नए डीएम कार्यभार संभाला

बलिया. नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कोषागार में अपना पदभार ग्रहण कर लिया. वे 2010 बैच के आईएएस अधिकारी है. नये जिलाधिकारी मूलतः कौशाम्बी के रहने वाले है.

live blog news update breaking

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने बोला राजनैतिक हमला

बलिया. उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्वनेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम गोविंद चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री पर जोरदार राजनैतिक हमला बोला है.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का समापन

बलिया. खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी, 2023 को सोबई बॉध-करनई, बलिया स्थित डी0सेट पब्लिक स्कूल के टेबल-टेनिस हाल में किया गया.