उत्तर प्रदेश सरकार बिजली का दाम बढाकर किसानो एवम आम जनता को महगाई की मार झेलने की तैयारी कर चुकी है

सिकंदरपुर(बलिया). उत्तर प्रदेश सरकार बिजली का दाम बढाकर किसानो एवम आम जनता को महगाई की मार झेलने की तैयारी कर चुकी है. देश में सभी प्रदेशों से महगी बिजली उत्तर प्रदेश में है फिर सरकार दाम बढ़ाने की तैयारी कर चुकी है.उक्त बातें पूर्व मंत्री/विधायक जियाउद्दीन रिज़वी ने प्रेस नोट जारी कर कहीं.

Vivekanand

देश की प्रगति एवं सद्भाव युवाओ के प्रगति एवं उनके शिक्षा पर निर्भर हैं: रामगोविन्द

बलिया. स्वामी विवेकानंद जी के 160वी जयंती पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूर्व प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी के जगदीशपुर पानी टंकी स्थित आवास पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया एवं स्वामी विवेकानंद जी के स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया.

विकास पुरुष विक्रमादित्य पांडेय को जगह-जगह दी जाएगी श्रद्धांजलि

बलिया. उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, विकास पुरुष विक्रमादित्य पांडेय को पुण्यतिथि पर 14 जनवरी को जगह-जगह सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा होगी. कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा.

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बच्चे की मौत, साथी बाल बाल बचा

बिल्थरारोड(बलिया). उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरहरा में बुधवार की शाम करीब 5 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से कोचिंग पढ़कर साइकिल से लौट रहे दो बच्चों में सुमित राजभर (11) पुत्र सुरेन्द्र की जहां मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका दूसरा साथी विस्कान (10) पुत्र हरिकेश राजभर हल्की चोट खाकर बाल बाल-बच गया.

कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद बुलडोजर से दो दुकानों को किया जमींदोज

रसड़ा(बलिया). नगर के प्राइवेट बस स्टाप स्थित गुलाबचंद का हाता स्थित फर्नीचर की दो दुकानों को कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मंगलवार की देर रात्रि भू माफियाओं ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. सूचना पर पीड़ित दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो अपने दुकान को मलबे में देख सन्न हो गए.दुकान टूटने से लाखो रुपयो का समान एवम मशीनरी समान भी टूट गए. पीड़ित दुकानदारो ने पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक एवम मुख्यमंत्री के यहां शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है.

मथौली बाबा क्रिकेट प्रतियोगित का फाइनल

बलिया.मंगलवार को पुरास नर्सरी के मैदान में फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन टीम अखार और द्वाबा एकादस के बीच खेला गया.
प्रतियोगिता का उदघाटन फिता काटकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बेलहरी अजय कुमार पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि टुना सिंह द्वारा किया गया.

राष्ट्रीय बालिका विद्यालय दुबहर में हुआ उ.प्र. सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव

विजय प्रताप बने दुबहर के अध्यक्ष, अखिलेश महामंत्री

दुबहर, बलिया. उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के ब्लाक दुबहर इकाई का गठन बुधवार को राष्ट्रीय बालिका विद्यालय दुबहर पर आयोजित समारोह में किया गया.इसमें विजय प्रताप ओझा को अध्यक्ष व अखिलेश कुमार को महामंत्री बनाया गया.

महिला ने खाया जहर इलाज के दौरान हुई मौत

सहतवार ,बलिया. बाँसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी 27 वर्षीया महिला ने मंगलवार की देर सायं सहतवार कस्बे में जहर खा लिया.

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें

बलिया में आकांक्षात्मक विकास खंडों में रोजगार मेलों का हो रहा है आयोजन

बलिया. शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस रोजगार मेला में तीन कम्पनिया एल एन टी बैंगलोर, याजिकी इण्डिया अहमदाबाद, जी फोर एस सिक्योरिटी दिल्ली प्रतिभाग कर रही है.

National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बलिया में होगा मैराथन दौड़

बलिया.राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजयुमो द्वारा यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए भाजयुमो नेता एवं कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं.

गणेश वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

बलिया. जननायक चन्द्र शेखर विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर से कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें गीत, ग़ज़ल, नृत्य, नाटक, मूक अभिनय, कव्वाली, नृत्य नाटक, आदि प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ.

road accident Symbolic

ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत, एक चोटिल, चिकित्सक ने किया रेफर

युवक बड़े पापा के दाह संस्कार के बाद फलाहार लेकर वापस हो रहे थे घर

घटना की सूचना पाकर जांच में जुटी पुलिस

बंगाल का युवक बलिया में लगाया फांसी

बिल्थरारोड (बलिया). उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे ढाला से लगभग 2 किमी दूर सोनाडीह मार्ग पर बंगाल निवासी आर्केस्ट्रा में काम करने वाला मोती (25) पुत्र अहद अली नामक युवक सोमवार की देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे गमछे का फंदा बनाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया.

सपा के सोशल मीडिया हैंडलर की गिरफ्तारी विपक्ष के आवाज को दबाने की साजिश : कान्हजी

बलिया. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ट्विटर हैंडल के आपरेटर मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर जिले के प्रति नेताओं में आक्रोश है. सपा जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साज़िश करार दिया है.

क्षय रोगियों को गोद लिया गया, महामहिम राज्यपाल द्वारा बांटी गई पोषण पोटली

बलिया. आज दिन सोमवार को पी डब्लू डी डाक बंगले पर जनपद के टी बी मरीजों को गोद लेने का आयोजन किया गया.
जिला क्षय रोग अधिकारी /रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा टीबी को सन् 2025 तक जड़ से खत्म करने का संकल्प है.

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, दो घायल

बलिया. फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के हरिजन बस्ती में सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गयी.

ग्रामीण अंचलों में गरीबों को कंबल ओढ़ाकर राशन वितरित की किरन

सड़ा (बलिया). मुरली वेलफेयर सोसायटी की सचिव एवं भाजपा नेत्री किरन सिंह ने कार्यकर्ताओ संग नगर सहित ग्रामीण अंचलों में कम्बल ओढ़ा कर राशन भी वितरित किया.

कुलाधिपति की अध्यक्षता में चन्द्रशेखर वि. वि. का चौथा दीक्षांत समारोह

बलिया. जनननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षान्त समारोह सोमवार को कुलाधिपति/राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. इस समारोह में कुल 25220 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गयी, जिसमें 22421 स्नातक स्तर के तथा 2799 स्नातकोत्तर स्तर से विद्यार्थी सम्मिलित हैं.