सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई. सब्बलपुर सिलहटा बेरहना निवासी विजय राजभर 18 वर्ष पुत्र बिहारी राजभर का किसी लड़की से कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
विगत मंगलवार को वह विद्यालय से घर लौट रही थी, तभी असंतुलित होकर बाइक से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गयी. उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था, जहां मंगलवार को उनकी सांसे थम गयी.
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज , मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
आए दिन लोग गया के लिए प्रस्थान कर रहे हैं. परंपरा के अनुसार गया जाने से पहले श्राद्ध कर्म करने वाला व्यक्ति मुंडन कराकर जल, दूध, तिल से अपने गांव के चारों दिशाओं में भ्रमण करते हुए तिलांजलि अर्पित करता है
इसी मामले में बांसडीह कोतवाली के उप निरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी परमात्मा राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया.
शिक्षा मित्र की मौत की सूचना के बाद घर परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षा क्षेत्र मुरली छपरा के शिक्षक व शिक्षा मित्रों में साथी शिक्षा मित्र की असामयिक निधन की सूचना पर शोक है.
उत्तर प्रदेश जल निगम बलिया के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में जल निगम से संबंधित कुल 57 परियोजनाएं जनपद में निर्माणाधीन है जिनमें से 25 का कार्य पूर्ण हो चुका है.
देर रात उनके शव मिलने पर पुलिस ने वृद्ध की शिनाख्त शुरू कर दी. जिनका सोमवार को पहचान किया गया. जिसके बाद उनके दोनों पुत्री के घर और रसड़ा निवासी परिजनों में कोहराम मच गया.
जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही घायल सोनू प्रसाद को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई बार टोल फ्री 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया. किंतु तीन घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची.
पीड़ित रितेश कुमार सिंह न्यायालय में फौजदारी पेशकार के पद पर कार्यरत हैं जो प्रतिदिन की तरह आज भी अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस को स्टैंड में खड़ा करके न्यायालय के कार्य से अंदर चले गए जब निकले तो मोटरसाइकिल गायब थी.
नगर पंचायत बांसडीह में कर्मचारियों द्वारा पांच दिनों से कार्यालय परिसर में की गई हड़ताल सोमवार को उपजिलाधिकारी, चेयरमैन, कोतवाल एवम कर्मचारियों की आयोजित बैठक के बाद समाप्त हो गई.