Tag: बलिया न्यूज
सिकन्दरपुर, बलिया. स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर जू o हा ० स्कूल सिकन्दरपुर में आयोजित विचारगोष्ठी सभा को सम्बोधित करते हुए दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार उ ० प्र ० ने बताया कि भारत भ्रमण के दौरान यहाँ की गरीबी एवं दरिद्रता को देखकर स्वामी जी का हृदय द्रवित हो उठा था और उन्होंने “दरिद्र देवो भव” का नारा दिया. उन्होंने धर्म का प्रथम कर्तव्य दरिद्र एवं दुखीजन की सेवा करना बताया.
बिल्थरारोड(बलिया). उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरहरा में बुधवार की शाम करीब 5 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से कोचिंग पढ़कर साइकिल से लौट रहे दो बच्चों में सुमित राजभर (11) पुत्र सुरेन्द्र की जहां मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका दूसरा साथी विस्कान (10) पुत्र हरिकेश राजभर हल्की चोट खाकर बाल बाल-बच गया.
रसड़ा(बलिया). नगर के प्राइवेट बस स्टाप स्थित गुलाबचंद का हाता स्थित फर्नीचर की दो दुकानों को कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मंगलवार की देर रात्रि भू माफियाओं ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. सूचना पर पीड़ित दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो अपने दुकान को मलबे में देख सन्न हो गए.दुकान टूटने से लाखो रुपयो का समान एवम मशीनरी समान भी टूट गए. पीड़ित दुकानदारो ने पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक एवम मुख्यमंत्री के यहां शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है.
