रामपुर चीट गांव के सामने किनारे लगा मिला युवती की शव

परिजनों की डांट से क्षुब्ध टोंस नदी में छलांग लगाई बीए की छात्रा का शव रविवार की दोपहर में रामपुर चीट गांव के सामने मिला.

पिपरा पुल के पास बीए की छात्रा ने टोंस नदी में लगाई छलांग

पिपरा पुल के पास शनिवार की दोपहर युवती ने टोंस नदी में छलांग लगा दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी. घंटों खोजबीन करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिली.

​मंत्री उपेंद्र तिवारी 22 को आएंगे बलिया

प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी 22 जुलाई की सुबह बलिया आएंगे. वे 22 जुलाई को 9 बजे भृगु आश्रम से स्कूल चलो रैली को रवाना करेंगे.

बाबा धाम से लौट रहे कांवरियों का वाहन पेड़ से टकराया, डेढ़ दर्जन घायल 

फेफना थाना क्षेत्र के इंदरपुर के पास गुरुवार की सुबह कावंरियों से भरा वाहन पेड़ से टकरा गया. जिससे वाहन में सवार करीब 22 कांवरिये घायल हो गए.

युवती संग दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोतवाली पुलिस ने 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के मामले में सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज कर लिया. युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले में बिहार के चंपारण के रघुनाथपुर निवासी मो.कैफ को गिरफ्तार कर लिया है.

कोटवा नारायणपुर में गंगा किनारे पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया

ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोटवा नारायणपुर में गंगा किनारे पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया.

डिवाइडर से टकराई मैक्सिमो, एक की मौत, दर्जन भर घायल

कस्बा चौराहा पर बने डिवाFडर से मैक्सीमो के टकरा जाने से उसमे बैठे एक युवक की मौत हो गई तथा उसमे बैठे दर्जन भर लोग घायल हो गए. घायलों को 100 नम्बर की पुलिस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया.

डीेएम ने रसड़ा, फेफना व नगरा थानों का जायजा लिया

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शनिवार को तीन थानों पर जाकर थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया. इस दौरान रसड़ा थाने पर दर्जन भर फरियादियों की समस्याएं भी सुनी और निस्तारण के लिए लेखपाल व पुलिस को दिशा निर्देश दिए.

सम्भावित बाढ़ से निपटने को एनडीआरएफ टीम ने की प्लानिंग

सम्भावित बाढ़ के प्रति आम जनता को राहत पहुंचाने के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह गम्भीर है. इसके लिए एनडीआरएफ वाराणसी की टीम गुरुवार को डीएम, एडीएम के साथ बाढ़ की स्थिति में पीड़ित गांवों तक पहुंचने की प्लानिंग की.   

बैरिया और फेफना में योग दिवस पर दिखा ‘साइकिल’ का दम खम

स्थानीय तिराहा से सुरेमनपुर तक शहीद स्मारक मार्ग पर योग दिवस के अवसर पर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सुबाष यादव व पूर्व विधायक जयप्रकश अंचल के अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली.

अधिकांश सड़कें गड्ढामुक्त हो गई हैं – उपेंद्र तिवारी

ग्रामीणों को स्व्च्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की बलिया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी जी ने जनचौपाल कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन भी आधा दर्जन से अधिक गांवों में …

कोरंटाडीह में हादसे में गई युवक की जान, जलालपुर में पलटा ट्रक

नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरन्टाडीह स्थित डाक बंगला के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौक़े पर ही मौत हो गयी. उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर में प्याज लदा ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया.

42 लाख की अरुणाचल निर्मित व्हिस्की बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बलिया सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना फेफना में पैदल गश्त व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि रामगढ़ के पास कन्टेनर से अवैध अग्रेजी शराब बिहार ले जायी जा रही है.

आंधी में डगमगाती डेंगी से गिर कर डूबा मछुआरा, सरोवर में मिला बुजुर्ग का शव

फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा तट पर शनिवार की शाम को मछली मारते समय डेंगी से मछुआरा नदी में गिर गया. साथी किसी तरह से बच गया. दूसरे दिन उसका शव दो मीटर दूर बालू के टीले के पास मिला. उधर, चैनरामबाबा सरोवर में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई.

फेफना के गौरा गांव में गाजीपुर के युवक ने खाया ‘जहर’, हालत गंभीर

फेफना थाना अन्तर्गत गौरा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए

फेफना के पास हादसे में मझौंवा के युवक की मौत

बलिया-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेफना से पास गुरुवार की देर रात को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार प्रदीप ठाकुर (25) निवासी मझौवा की मौत हो गई.

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर व थ्रेसर सहित दो को पकड़ा

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्याभवन नारायणपुर से 3.30 बजे दो ट्रैक्टर एक स्वराज व एक महेंन्द्रा डीआई एवं एक थ्रेसर व एक ट्राली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

खड़ी ट्रक में टक्कर से बोलेरो सवार सिपाही की मौत

राजधानी रोड स्थित फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत पियरिया गांव के सामने खड़ी ट्रक में टक्कर से बोलेरो सवार सिपाही की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया. जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया.

जल सम्पूर्ति राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी 9 को बलिया में

प्रदेश के जल सम्पूर्ति, भूमि विभाग, जल संसाधन, परती भूमि विकास एवं पर्यावरण, जंतु उत्थान एवं सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी आठ अप्रैल को रात को 11 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस से प्रस्थान कर नौ अप्रैल को बक्सर रेलवे स्टेशन पर 7.41 बजे पहुंचेंगे.

नमामि गंगे योजना में चयनित गांवों में कराया जाएगा वृहद पौधरोपण

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने बलिया प्रवास के दौरान जीरा बस्ती स्थित वन विभाग के डाक बंगला में कहा कि प्रदेश में नमामि गंगे योजना के तहत चयनित समस्त गांव में वृहद पौधरोपण कराया जाएगा, ताकि इन गांवों को कटान से बचाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल सके.