हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूस्खलन (लैंड स्लाइडिंग) में काल कवलित हुए खरुआव निवासी मृतकों के घर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और पूर्व विधायक सनातन पांडेय पहुँचे.
जिला विद्युत समिति की बैठक सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई. जनपद में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनी रहे इस पर सदस्यों ने चर्चा की और विद्युत विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.
स्थानीय तिराहा से सुरेमनपुर तक शहीद स्मारक मार्ग पर योग दिवस के अवसर पर बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सुबाष यादव व पूर्व विधायक जयप्रकश अंचल के अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली.
लोगों की मौत के बाद मोदी जी ने उनके परिवार वालों का हाल-चाल पूछना भी उचित नहीं समझा. जबकि सपा सरकार ने प्रदेश में हुई मौतों पर परिजनों को दो दो लाख रुपये प्रदान किया.
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं. मोदी ने बनारस में जाकर कहा कि हमें गंगा मां ने बुलाया है. आप लोग जानते हैं कि गंगा मां कब बुलाती है, जब अंतिम संस्कार होता है. अब इनका अंत आ गया है.
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किशोर चेतन के मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी विनोदपूर्ण शैली से जहां भीड़ को खूब हंसाया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा व उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर शब्द बाण चलाया.
विधानसभा चुनाव 2017 के नामांकन के पांचवे दिन बुधवार को पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सैदपुर विधायक सुभाष पासी, पूर्व विधायक अलका राय, कालीचरण राजभर सहित कुल 22 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर ने दावा किया कि वे पूर्व मंत्री शादाब फातिमा को मना लेंगे. यह बात उन्होंने रविवार को गाजीपुर जनपद के रामसुमेर सूर्यवंशी महाविद्यालय देवस्थल डाही में कही.
बाराचवर ब्लॉक परिसर में पूर्व प्रमुख स्वर्गीय रामनाथ यादव की सातवीं पुण्य तिथि उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी गई. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रामनाथ यादव समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही रहे.
असमायोजित शिक्षामित्रों के बेमियादी भूख हड़ताल और धरने को बड़ी सफलता मिली है. संगठन की ताकत ने सरकार को झुकाने का कार्य किया है. सांसद राज्यसभा नीरज शेखर के प्रयास से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिलने का मौका दिया और एक प्रतिनिधिमंडल को 29 दिसम्बर को लखनऊ के आवास पर मुलाकात का समय दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को बिना इजाजत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापनों में इस्तेमाल करने पर रिलायंस जियो पर 500 रुपये का जुर्माना ठोंका जा सकता है. बीते बृहस्पतिवार को सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह लिखित जानकारी दी है.
गड़वार ब्लाक परिसर में 03 दिसम्बर को होने वाला सहायक उपकरण वितरण अब 04 दिसम्बर को होगा. जिला विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि चिन्हांकन में चिन्हित विकलांग रविवार को ब्लाक परिसर में आकर अपना सहायक उपकरण प्राप्त कर लें. वितरण राज्यसभा सांसद नीरज शेखर करेंगे.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.