कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जिसमे चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. जिसमे एक युवक की मऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई.
निजी या सहकारी बिक्री केंद्रों के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक डीवीटी करने के लिए पीओएस मशीन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके लिए विकास खण्डवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. प्रतिदिन दो पालियों में यह प्रशिक्षण होगा.
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट जिला इकाई के तत्वावधान में आगामी 29 अप्रैल को रसड़ा तहसील मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा.
श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही नगरा में बीए भाग एक, दो, तीन के छात्रों की शिक्षा शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 2 मई को व भूगोल बीए भाग एक, दो, तीन की प्रायोगिक परीक्षा 9 मई को होगी.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां एक वृद्ध की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर डेंजर जोन कोठिया मोड़ के समीप बुधवार को भोर में तेज रफ्तार की ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया. इसमें ट्रक चलाना सीख रहा खलासी राम मोबिन (34) निवासी जंगल कौडिया थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गया
नगरा थाना क्षेत्र के अधीनपुरा (गौवापार) गांव के ठीक सामने दोहरी घाट मुख्य नहर किनारे व्यवसायी भोला प्रसाद पटेल एवं ग्यानी गुप्त की छाती पर कट्टा सटाकर रविवार की आधी रात में बदमाशों ने पेट्रोल सहित नगदी लूट लिया.
नगरा थाने के पास कारोबारी जवाहर गुप्ता से बाइक सवार बदमाशों ने असलहा लूटने की कोशिश की. असलहा तो नहीं लूट पाये, लेकिन कारतूस और नगदी लुटने में कामयाब हो गए.
नगरा मार्ग पर महुलानपार गांव के सामने बुधवार को दोपहर में असंतुलित होकर एक सफारी सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोग घायल हो गए.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग पर बीती रात दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ट्रको के ड्राइवर व खलासी सहित पांच लोग घायल हो गए
नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव के समीप सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाश सपा नेता सुरेन्द्र यादव उर्फ़ पहलवान को गोली मारकर भाग निकले
ओम प्रकाश राजभर का मंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर सुभासपा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे संग माल्यापर्ण कर आतिशबाजी कर गगन भेदी नारों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.
परियोजना निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत शतप्रतिषत आवासों के साथ शौचालय निर्माण हेतु वर्ष 2016-17 में योजनान्तर्गत पूर्व में 6070 आवासों का लक्ष्य जनपद हेतु निर्धारित किया गयाा था.
शासन के आदेश के क्रम में रबी विपणन वर्ष 2017-18 मे मूल्य समर्थन योजना के तहत कुल 60 गेहूं क्रय केंद्र खोल दिये गये हैं. खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी. रेट 1625 रुपये प्रति क्विंटल है. केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. खरीद ऑनलाइन ही की जाएगी.
यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ होने के साथ ही प्रश्न-पत्र आउट होने एवं उसकी फोटो स्टेट कापियां कई केन्द्रों पर बटने की खबरों को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग परेशान था.
नगरा मार्ग पर कमतैला गांव के समीप एक टेम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गयी. टेम्पो में सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने शनिवार को नगरा क्षेत्र के स्कूलों पर अचानक पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया. इस दौरान नगरा कस्बे के जनता इंटर कालेज से कुछ ही दूरी पर फोटो स्टेट की दुकानों के खुली होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताई.
पकड़ी थाना क्षेत्र के डकिनगंज गांव के समीप कार दुर्घटना में मृत 5 वर्षीय अबोध मोनू को क्या पता था कि उसकी चंचलता उसके लिए अभिशाप बन जाएगी. वह उस स्थान को चला जाएगा, जहां से पुनः कोई वापस नहीं आता.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.