चंद्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर रोशनी डाली

राजपूत ढाबा पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 91 वीं जयन्ती समाजवादी कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह टप्पु के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाई गईं.

भाजपाइयों ने दलित बस्ती में साफ सफाई कर मनाई अंबेडकर जयंती

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर शुक्रवार को सवरुबांध गांव की दलित बस्ती में बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दलित बंधुओं के साथ सहभोज का कार्यक्रम किया गया.

अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई 

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षक श्याम नारायण पाठक व राजेंद्र मिश्र का विदाई समारोह प्राथमिक विद्यालय नगवा पर आयोजित किया गया.

झुलत झुलत मईया के लगली पियसिया कि ओहि से…

बलिया जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को देर रात तक रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर मातादाई का पूजन अर्चन महिलाओं द्वारा धूमधाम से किया गया.

मोहन छपरा में सड़क के लिए युवाओं ने उठाया कुदाल फावड़ा

विकासखंड दुबहर के ग्राम पंचायत मोहन छपरा में बरसों से विवादित संपर्क मार्ग को वहां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू पांडेय ने पंचायत कर सूलह कराया और स्थानीय युवाओं की मदद से श्रमदान कर उस सड़क के निर्माण के लिए अपने हाथों में कुदाल व फावड़ा भी उठा लिया.

मुनिछपरा, अचलगढ़ और घोड़हरा में भी अग्नि का तांडव, किसान तबाह

रेवती क्षेत्र के मुनि छपरा मौजा में पड़ने वाले अचलगढ़ के चार किसानों की पांच बीघा से ऊपर गेहूं की परिपक्व खड़ी फसल सोमवार को अपराह्न के समय अज्ञात कारण से जल कर राख हो गयी. उधर, घोड़हरा गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में पककर खड़ी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई.

बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने घोड़हरा में तैयार फसल को राख कर दिया

घोड़हरा गांव में सरकारी बिजली के तार के स्पार्किंग चिनगारी के कारण रविवार को पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई. आस-पास के ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया.

शराब दुकानों के खिलाफ विशुनपुरा में भी महिलाओं ने खोला मोर्चा

⁠⁠⁠दुबहड़ थाना अन्तर्गत विशुनपुरा ( बसरिका पुर ) गांव में सोमवार को सरकारी देशी शराब की ठेका दुकान को लेकर गांव के पुरुषों एवं महिलाओं ने प्रदर्शन कर शराब की दुकान को गांव में शिफ्ट नहीं होने देने के लिए अपना विरोध प्रकट किया.

पूरे छह महीने बाद घोड़हरा व अलमचक में बच्चों को मिला एमडीएम

काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार छ: महीने के पश्चात् पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़हरा एवं प्राथमिक विद्यालय अलमचक, घोड़हरा में शुक्रवार को सरकार की महत्वपूर्ण योजना मध्याह्न भोजन की शुरुआत की गई.

पीएम आवासों में शौचालयों का लक्ष्य अब 10455 किया गया

परियोजना निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत शतप्रतिषत आवासों के साथ शौचालय निर्माण हेतु वर्ष 2016-17 में योजनान्तर्गत पूर्व में 6070 आवासों का लक्ष्य जनपद हेतु निर्धारित किया गयाा था.

कुल 60 क्रय केंद्र खुले, 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी ऑनलाइन खरीद

शासन के आदेश के क्रम में रबी विपणन वर्ष 2017-18 मे मूल्य समर्थन योजना के तहत कुल 60 गेहूं क्रय केंद्र खोल दिये गये हैं. खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी. रेट 1625 रुपये प्रति क्विंटल है. केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. खरीद ऑनलाइन ही की जाएगी.

इतिहासकारों ने मंगल पांडेय के साथ न्याय नहीं किया – प्रो. योगेंद्र सिंह

सच्ची और प्रेरणा देने वाली ऐतिहासिक घटनाएं किसी प्रमाण की मोहताज नहीं होती हैं. इतिहासकार भले ही मंगल पांडेय की क्रांति को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किए हो, परंतु उनकी बगावत देश के आजादी के लिए थी, जो समय आने पर अपना आकार ग्रहण कर ली.

हल्दी और दुबहड़ में अवैध खनन के मामले में ट्रैक्टर सीज

इलाकाई पुलिस ने रविवार की शाम बिहार घाट से आ रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली लाल बालू पकड़ा. इस मामले में देर रात संबन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया. अवैध खनन व अवैध ट्रांसपोर्टिंग का मामला है.

तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आए किशोर की हालत गंभीर

दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दीयर नई बस्ती बयासी ढाले पर रविवार को दोपहर एक तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तत्काल बाद एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बैरिया, सुखपुरा, घोड़हरा व रेवती में भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस

भाजपा की जीत से गदगद पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैरिया, रेवती और सुखपुरा समेत पूरे जिले में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और लोंगो के बीच मिठाइयां बाटीं.

उदयपुरा गांव में रुद्र महायज्ञ के पहले दिन निकली शोभा यात्रा

उदयपुरा गांव में क्षेत्र के कल्याण के लिए हो रहे रुद्र महायज्ञ के प्रथम दिन बुधवार को कई गांवों की महिलाएं व पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश में जल लेकर पूरे गांव का भ्रमण कर हर हर महादेव के नारे लगाये.

टेम्पो की पुली में फंसा गमछा बना मौत का सबब, बुजर्ग ने दम तोड़ा

जनाड़ी ढाला के समीप गुरुवार को टेम्पो पर सवार एक व्यक्ति की मौत टेम्पो की पुली में गले का लिपटा गमछा फंस जाने से घटनास्थल पर ही हो गई.

जनता अब जुमले व झूठे वादे के झांसे में नहीं आने वाली – धर्मेंद्र यादव

शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी स्थित बाज़ार में समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव मंगलवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा एवं बसपा पर खूब बरसे.