Tag: गाजीपुर
प्रख्यात साहित्यकार व यश भारती से सम्मानित डॉ. विवेकी राय का मंगलवार को सुबह वाराणसी मे निधन हो गया. सुबह से ही उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी क्रम में रेल राज्य मंत्री / संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने वाराणसी पहुंच कर परिजनों से शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का आगमन गाजीपुर जिले में 23 नवंबर को हो रहा है. इस दौरान वे महारैली को भी संबोधित करेंगे. उनके कार्यक्रम की तिथि नजदीक आते ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई है. सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के लिए जनपद के सभी आला अफसरों की लगातार बैठकें हो रही हैं.
यश भारती से सम्मानित विख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का वाराणसी में लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की भोर 4.00 बजे निधन हो गया. बड़ी बाग मुहल्ला निवासी डॉ. विवेकी राय की तबियत एक सप्ताह से खराब चल रही थी. उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भरती कराया गया था. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी स्थित गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
सैदपुर तहसील एवं आस पास के लोगों के लिए सुखद खबर है. सैदपुर का बहुप्रतीक्षित गंगा पुल लगभग बन कर तैयार हो चुका है. हालांकि वाहनों का आवागमन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन दो पहिया वाहन सहित पैदल लोग आने-जाने लगे हैं. उम्मीद है कि 23 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आ रहे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की रैली में भाग लेने के लिए चंदौली के पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक छोटे वाहनों से उसी पुल के रास्ते आएं.
रविवार को बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक चन्द्रशेखर नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई. इसमें मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय ने कहा कि जब-जब देश में साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ निर्णायक जंग का आह्वान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया है, तब-तब पूर्वांचल की धरती से रैली कर देश को नया संदेश देने का काम किया है.
