रसड़ा विधायक ने सौंपे 50-50 हजार के चेक

कोटवारी गांव से गयी बारातियों की सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के परिजनों को विधायक उमाशंकर सिंह ने पच्चास-पच्चास हजार रुपयों के चेक सौंप कर परिजनों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया.

सर्राफ की तिजोरी तोड़ रहे चोरों से उलझना चायवाले को पड़ा महंगा

जनपद के बिरनो थाना मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित सराफा दुकान की तिजोरी तोड़ते वक्त मौके पर पहुंचे चाय विक्रेता मंगला गोंड (50) की चोरों ने हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात 12.00 से दो बजे के बीच बताई जा रही है. जानकारी सुबह हुई. घटना के विरोध में लाश रख कर हाइवे पर जाम लगा दिया.

रॉड से प्रहार कर ली चायवाले की जान, बिरनो में एनएच 29 जाम

बिरनो थाने से मात्र कुछ दूरी पर अज्ञात हत्यारों ने बुधवार की रात 50 वर्षीय चाय विक्रेता मंगला प्रसाद गोंड की हत्या करके उसके शव को आलू के खेत में फेंक दिया. गुरुवार को तड़के सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों की नजर मंगला के शव पर पड़ी. मंगला का शव देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आनन फानन में बिरनो के पास एनएच 29 पर रास्ता जाम कर दिया.

हाईवे के गड्ढों में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ, ताकि नेताओं की तंद्रा भंग हो

गाजीपुर जिला मुख्यालय से सैय्यद राजा होते हुए गया (बिहार) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के जानलेवा गड्ढे सब्बलपुर खुर्द में बैठकर ग्रामीणों ने सामाजिक संस्था समग्र विकास इण्डिया के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया. सुरसा की तरह मुंह बाये खुंखार गड्ढों पर शासन प्रशासन को आईना भी दिखाया

मम्मी को मामा ने मारा पीटा तो वह अपराधी बन बैठा

गिरफ्तार आरोपी मनोज यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 दिसम्‍बर 2015 को थाना सादात क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी मीरी राम को ग्राम सरैया नहर पुलिया के पास गोली मार कर हत्‍या कर दिया था. पुन: 20 दिसम्‍बर 2015 को सैदपुर थाना क्षेत्र के अमुआरा के पास वसूली कर लौट रहे व्‍यापारी को गोली मारकर पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया था.

बनारस और जौनपुर के इनामी बदमाश गाजीपुर में हत्थे चढ़े

क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह रामपुर पुलिया के पास गाड़ाबंदी कर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को धर-दबोचा. पूछताछ में एक ने अपने को जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के बहीरी गांव निवासी मनोज यादव उर्फ पहलवान तथा दूसरे ने अपने को वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा खुर्द निवासी संजय मिश्र बताया.

सूर्यदेव की आइस पाइस के बीच ठिठुरन व गलन की दबंगई

ठंड के बढ़ते कहर से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. पिछले कई दिनों से लोगों को कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है. पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में छाये बादल लोगों को सूर्य देव से दूर किए हुए है.

कोहरे का कहरः ट्रक बोलेरो भिड़ंत में पीडब्ल्यूडी के लिपिक की मौत, तीन गंभीर

नंदगंज थाना क्षेत्र में सोहराब बाबा की मजार के पास हाइवे पर खड़े ट्रक में एक बोलेरो घुस गई. उसमें सवार पारसनाथ शर्मा (58) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए.

जीर्णोद्धार के बाद सरजू पांडेय पार्क का लोकार्पण

जिला मुख्यालय पर स्थित सरजू पांडेय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने सरजू पांडेय पार्क के लोकार्पण, सिविल बार व कलक्ट्रेक्ट बार एसोसिएशन के हाल का शिलान्यास के अलावा फतेहपुर-सिकंदरा मार्ग पर नाली, आदर्श गांव में सीसी रोड, बवेड़ी, भटौली, लीलापुर, वयपुर देवकली, श्रीगंज, मदनहीं, तुलसीसागर तथा बक्सा में इंटरलॉकिंग, सोकनी दलित बस्ती में पुलिया, गोला में खड़ंजा-नाली, बेलसड़ी में नवनिर्मित नाली और लंका मैदान में बने पब्बर राम स्मृति द्वार का भी लोकार्पण किया.

अपने घर के सामने खेल रहे बच्चे की जान इनोवा ने ली

घर के बाहर खेल रहे बालक इनोवा कार की चपेट में आने से मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर चक्‍काजाम कर दिया.

फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

विवाहिता फांसी के फंदे से लटकी मिली. आनन फानन में पति ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे फांसी पर लटकाकर मार डाला. घटना की सूचना मायके वालों को मिलने पर कोहराम मच गया.

जीर्णोद्धार के बाद सरजू पांडेय पार्क का उद्घाटन आज

धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र सोमवार को नगर के कचहरी स्थित कामरेड सरजू पांडेय पार्क के हुए जीर्णोद्धार का उद्घाटन करेंगे. 50 लाख रुपये की लागत से श्री मिश्र की पहल पर सरजू पांडेय पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है.

मरदह से ओमप्रकाश राजभर ने जनचेतना साइकिल यात्रा निकाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मरदह से जनचेतना साइकिल यात्रा निकाली. इस अवसर पर उन्‍होंने पत्रकारों को बताया कि जनचेतना साइकिल यात्रा का मकसद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के समर्थन में गरीब, किसान और मजदूर लोगों को जागरूक करना.

नरहीं पुलिस की घेराबन्दी देख मृत हिरन छोड़ भागे

थाना नरही क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कथरिया के पश्चिम दिशा में गाजीपुर जनपद का ग्राम महेन्द स्थित है, दोनो गांवों के मध्य करीब 6-7 किलोमीटर का दीयर इलाका है, जिसमे दुर्लभ प्रजाति के हिरण बहुतायत संख्या में पाए जाते हैं.

विश्व विकलांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता

समर्पण संस्थाा शास्त्री नगर द्वारा विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कालेज गाजीपुर के ग्राउंड में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय रहें.

नकदी न मिलने से आजिज लोगों ने किया हाईवे जाम

नोटबंदी के बाद लोग नकदी को लेकर आए दिन सड़क पर उतर रहे हैं. शनिवार को भी क्षेत्र के पहाड़पुर में ग्रामीणों ने यूनियन बैंक की पहाड़पुर शाखा में पर्याप्त नकदी न होने से आक्रोशित हो उठे. गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग 29 को जाम कर दिया. काफी देर तक एनएच पर रास्ता जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

रसड़ा में ट्रक मालिक, ड्राइवर और खलासी पर हमला, लूट

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महतवार स्थित पेट्रोल टंकी पर अराजक तत्वों ने शनिवार की शाम ट्रक मालिक एवं ड्राइवर समेत खलासी की पिटाई कर साठ हजार नगदी और ट्रक मालिक के सोने की चेन छीन कर भाग गए.

कामयाबी का श्रेय मम्मी-पापा को, आदर्श अखिलेश यादव

सैदपुर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सपा विधायक सुभाष पासी के छोटे पुत्र राहुल पासी ने स्विटजरलैंड के लेस रोचेस इंटरनेशनल स्कूल्स ऑफ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट की बैचलर डिग्री हासिल की है. स्कूल के दीक्षांत समारोह में चांसलर कार्लोस डियाज डे ला लास्त्रा ने उन्हें यह डिग्री सौंपी.

विभूति एक्सप्रेस का अब गहमर में भी ठहराव

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की ओर से गहमर को दिया गया तोहफा. शनिवार की सुबह हकीकत में दिखा. आज से विभूति एक्स्प्रेस का ठहराव शुरू हो गया. निर्धारित समय से एक घंटा 21 मिनट विलंब से चल रही यह ट्रेन सुबह आठ बज कर दो मिनट पर गाजीपुर जनपद के गहमर स्टेशन पर पहुंची.

बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल तैयार, दो दिन बाद वाहन भी चल सकेंगे

अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दो दिन में मुहम्मदाबाद तहसील के बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल वाहनों के आवागमन के लिए चालू हो जायेगा. मुहम्मदाबाद तहसील से जमानियां तहसील के विभिन्न गांवों सहित बिहार तक आवागमन के लिये बच्छलपुर रामपुर गंगा तट पर पीपा पूल का निर्माण करीब एक दशक पूर्व कराया गया था.