प्रधानों को सचिवों से ज्यादा सहूलियतें दिए जाने की मांग

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वावधान में बुधवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि नाट्य शाला मे आयोजित दो दिवसीय विशाल प्रधान सम्मेलन का भव्य शुभारम्भ किया गया.

डीसीएम की चपेट में आए बाइक सवार मां-बेटे

रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की शाम डीसीएम के धक्के से बाइक सवार मां-बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए.

डीएम आवास के पास नाले में मिला शव

जिलाधिकारी आवास के पास नाले में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर उस शव को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी रही. एक प्लास्टिक की बोरी में शव फेंका गया था.

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से महिला की मौत, पति जख्मी

चलती पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ते समय पति-पत्‍नी गिर पड़े. इस हादसे में पत्‍नी की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पति घायल हो गया.

गाजीपुर में कई थानाध्यक्ष इधर से उधर किए गए

कानून व्‍यवस्‍था चुस्‍त-दुरुस्‍त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने रविवार की देर रात छह उप निरीक्षकों का फेर-बदल कर दिया. क्राइम ब्रांच विवेचना सेल प्रभारी विक्रमाजीत सिंह को खानपुर थाना प्रभारी बनाया गया.

गाजीपुर में भी यूपी डायल 100 का शुभारंभ

यूपी डायल 100 का शुभारंभ पुलिस लाइन में सोमवार को धमार्थ कार्य राज्‍य मंत्री विजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर अरविंद सेन ने बताया कि गाजीपुर जिले को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा डायल 100 के अंतर्गत सात इनोवा, 45 बोलेरो, 13 मोटरसाइकिल प्रदान किया गया है.

गाजीपुर सिटी-कोलकाता वाया बलिया एक्सप्रेस का शुभारम्भ

यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी सं0- 13121/13122 का उद्घाटन गाजीपुर सिटी से सोमवार को किया गया. तत्पश्चात नियमित गाड़ी का संचलन कोलकाता से 25 दिसम्‍बर को एवं गाजीपुर सिटी से 26 दिसम्‍बर से समयानुसार किया जायेगा.

गाजीपुर-हावड़ा (वाया बलिया) नई ट्रेन को आज दिखाया जाएगा ग्रीन सिग्नल

सोमवार से ही शुरू होगी गाजीपुर कोलकाता-एक्सप्रेस ट्रेन. सप्ताह में एक बार चलेगी गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी. औड़िहार-सारनाथ रेल ट्रैक के दोहरीकरण का भी होगा लोकार्पण

गाजीपुर की सातवीं तहसील सेवराई का उद्घाटन

रविवार को जिले की सातवीं सेवराई तहसील का उद्घाटन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ. सपा के प्रदेश महासचिव व पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने नई तहसील का उद्घाटन किया. इस मौके पर नारद राय, मोहम्मदबाद विधायक शिबगतुल्‍लाह अंसारी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव समेत तमाम दिग्गज नेता और सपा पदाधिकारी मौजूद रहे.

धुरेहरा के सदानंद तिवारी ने बीएचयू को देहदान का संकल्प लिया

मनिहारी विकास खंड के धुरेहरा ग्राम में रविवार को निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और 69 वर्षीय सदानंद तिवारी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के पक्ष में अपने देहदान का संकल्प पत्र भरा.

पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राज्यीय असलहा सप्लायर

क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार की सुबह मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के एक गुर्गे सहित पांच असलहा तस्करों को धर दबोचा. पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि बिहार प्रांत से अवैध असलहों के साथ पांच बदमाश गाजीपुर आ रहे हैं.

प्रेम प्रपंच में हुई नृशंस हत्या, शव की शिनाख्त के बाद हुआ खुलासा

बहरियाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत बबुरा गांव में 13 दिसंबर को मिले अज्ञात के शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक की पहचान भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के ऐमावंशी गांव निवासी प्रमोद सिंह उर्फ सोनू पुत्र श्याम नारायण सिंह के रूप में हुई है. प्रमोद की बडी ही नृंशस तरीके से हत्या कर के शव को बबुरा गांव के पास फेंक दिया गया था.

विपक्षी दल भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं – मनोज सिन्हा

संसद सत्र न चलने देना वर्तमान राजनीति के पतन का उदाहरण हैं. सरकार कानूनी ढंग से भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालेधन की समस्या को खत्म कर रही है तो कई विपक्षी दल भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं. देश की रक्षा के लिए सैनिक बहादुरी के साथ लड़ रहे हैं तो विपक्ष उनकी बहादुरी का हिसाब मांग रहा है. ये बयान केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में दिया.

बैडमिंटन में सर चढ़ बोला आदिस्‍त व प्रवीना का जादू

एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल में विद्यालय का नौवीं दो दिवसीय वार्षि‍क खेलकूद प्रतियोगिता सम्‍पन्‍न हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्‍थापक व पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने मशाल जलाकर किया. प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

न्यू होराइजन अकेडमी का 20वां वार्षिकोत्सव

क्रिएटिव विजन सोसायटी की ओर से संचालित न्यू होराइजन अकेडमी का 20वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. प्रो. ज्ञान सिंह, डॉ. अम्बिका पांडेय, राजनारायण त्रिपाठी, प्रो. अमरनाथ राय, संगीता राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

सूबेदार मेजर राजेश प्रताप सिंह पंच तत्व में विलीन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के हब्बीपुर गांव निवासी सेना के सूबेदार मेजर राजेश प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ जिला मुख्यालय स्थित गंगा तट के श्मशान घाट पर किया गया. डयूटी के दौरान लेह लद्दाख में सोमवार को मेजर राजेश प्रताप सिंह का निधन हो गया था.

अखंड गहमरी को विद्यावाचस्पति उपाधि

साहित्य सरोज पत्रिका के प्रकाशक, युवा साहित्यकार व गहमर वेलफेयर सोसायटी के प्रबंधक अखंड प्रताप सिंह उर्फ अखंड गहमरी को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर द्वारा विद्यावाचस्पति उपाधि से सम्मानित किया गया है.

खराब मौसम और कोहरे के चलते कई ट्रेनें आज से 15 जनवरी तक निरस्त रहेंगी

खराब मौसम एवं घने कोहरे के कारण उत्पन्न होने वाली परिचालनिक कठिनाइयो के कारण 17 दिसंबर 2016 से 15 जनवरी 2017 तक पूर्वोत्तर रेलवे पर संचालित होने वाली निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं फेरों में कमी किया गया है.

निंदीपुर के विजय यादव को मैन आफ द मैच

सैदपुर क्षेत्र अन्तर्गत विक्रमपुर कोटिसा में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित 23वें क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सुभाष पासी द्वारा फीता काटकर किया गया.

गैंगरेप आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरजू पांडेय पार्क में धरना

‘नाबालिक बेटी के अपमान में बेशर्म भाजपा मैदान में’ लिखा बैनर लिए ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया तथा पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर बलात्‍कार के आरोपी को गिरफ्तारी की मांग की.