देवापुर चट्टी सरे शाम बैंक कर्माचारियों संग लूट

मरदह थाना क्षेत्र में लबे सड़क बाइक सवार छह बदमाशों ने एसबीआई के दो कर्मचारियों को लूट लिया. उसके बाद वह पलायित हो गए. यह दुस्साहसिक वारदात शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे देवापुर चट्टी के पास हुई. इस मामले में पीड़ित बैंक कर्मियों ने शनिवार की शाम एफआईआर दर्ज कराई.

साक्षी रही अव्वल, कंचन व दिव्या भी पुरस्कृत

गाजीपुर वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाय 2016-हाय 2017 शीर्षक कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता तथा रूप सज़्जा प्रतियोगिता का आयोजन शहर के सन्त कबीर पब्लिक स्कूल में किया गया.

अब मवेेशियों के इलाज के लिए सचल वाहन दस्ते की सौगात

प्रदेश के पशु पालकों को सरकार के तरफ से सचल वाहन दस्ते की सौगात दी गई है. पशु चिकित्सा की जीर्ण—शीर्ण व्यवस्था को बदलने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस पहल से किसानों को अपने पशुओं के इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी.

गाजीपुर सपा जिला अध्यक्ष व महासचिव ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष राजेश कुशवाहा ने शुक्रवार को पद से त्‍यागपत्र दे दिया. श्री कुशवाहा ने अपने त्‍यागपत्र की प्रतिलिपि पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव को भेज दिया है.

गाजीपुर पुलिस की गिरफ्त में हाई प्रोफाइल बाइक चोर गिरोह

रातों रात अमीर बनने का ख्वाब और हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने के शौक ने उन युवकों को बाइक चोर बना दिया. ब्रांडेड कपड़े, महंगे मोबाइल के शौक को पूरा करने के लिए बकायदा गिरोह बना कर कुछ माह में इन्होंने गाजीपुर पुलिस के नाक में दम करके रख दिया था.

आरक्षित सीट से प्रधान के आश्रित भी जाति प्रमाण पत्र के लिए जूते घिस रहे

प्रदेश की गोंड, खरवार, खैरवार, घुरिया, नायक जैसी दर्जनों जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के बाद भी लगभग 1 लाख 10 हजार 114 की आबादी के वंशजों को अपनी जाति के प्रमाणिकता के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है.

गाजीपुर के युवाओं ने लगातार यात्रा कर के इतिहास रचा

कुछ करने का जूनून हो तो नामुमकिन कुछ भी नहीं. हौसले से कोई भी काम आसान हो जाता है. दुष्यंत कुमार के शब्दों में -कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता-एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…. को चरितार्थ करते हुए जोश और जुनून के साथ गाजीपुर के युवाओं ने ठान लिया था कि उनको एक इतिहास रचना है.

दिव्यांग बहनों ने शुरू की अपनी खुद की कंपनी

बृहस्पतिवार से रेल राज्य मंत्री के निजी सचिव एवं अध्यक्ष उम्मीद फाउण्डेशन सिद्धार्थ राय ने दिव्यांग बहनों के लिए उनकी अपनी कंपनी की शुरुवात करवाई. दोनों ही बहनों से दुकान का फीता कटवा कर आज दुकान का शुभारम्भ करवाया गया.

चंदे की रकम का सार्वजनिक तौर पर खुलासा करें राजनीतिक दल

सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष कुम्भनाथ जयसवाल के साथ जनता दर्शन के प्रभारी अधिकारी भगवान दीन से मिलकर महामहिम राष्ट्रपति व मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा.

गंगा-जमुनी तहजीब के नुमाइंदे थे सुभानुल्‍लाह अंसारी

गंगा-जमुनी संस्‍कृति के प्रतीक सुभानुल्‍लाह अंसारी की 11वीं पुण्‍यतिथि पर युसूफपुर स्थित मजार पर फातिया पढ़ा गया. इस अवसर पर सुबह से ही उनके आवास मुहम्मदाबाद फाटक पर कुरानखानी की गयी. कड़ाके के ठंड को देखते हुए हजारों गरीबों व जरूरतमंदों में कंबत वितरण किया गया.

तीन को किया जिला बदर, चौथा गुंडा एक्ट में निरुद्ध

करीमुद्दीन पुर थानाध्यक्ष बालमुकुन्द मिश्रा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर कारवाई शुरू कर दी है.

नहर में पानी नहीं, संकट गहराने से इलाकाई किसान चिंतित

देवकली से निकल कर जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र के अलावलपुर मांटा बाराचंवर कामुपुर उंचाडीह होते हुए बिश्वंभरपुर गांव तक जाने वाली नहर में अब तक पानी न छोड़े जाने से इलाकाई किसान बहुत ही चिंतित है.

गलन – आज भी हालात कमोबेश कल जैसे ही रहने के आसार

पूरे पूर्वांचल में ठंड से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त है. गुरुवार की सुबह 11 बजे भी सड़कों पर आमदरफ्त कम थी. गलियों में सन्नाटा था. दुकाने खुली पर ग्राहक नदारद रहे. जगह-जगह लोग अलाव जला कर ठंड से बचने की कवायद में दिख रहे हैं. अधिकतम तापमान 16 डिग्री पर आ चुका है.

रसोइयों के धैर्य की परीक्षा न लें शिक्षा अधिकारी – चंदा यादव

अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर रसोइयां संघ के बैनर तले रसोइयों ने बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला. नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वह विकास भवन स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचीं.

दबंगों ने रास्ते में खड़ी कर दी ऊंची दीवार

जंगीपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नं. दो नेहाल नगर में दबंगों की दबंगई से एक परिवार का जीना दुश्वार हो गया है. दबंग आवागमन वाले रास्ते पर उंची दीवार खड़ी कर दिए हैं. इस कारण अफरोज जहां पत्नी कमरुद्दीन अंसारी के परिवार को बाजार में आने के लिए दीवार पार करके आना पड़ता है.

मारपीट में घायल रिटायर्ड दरोगा ने दम तोड़ा         

भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवथहीं गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में संघर्ष हुआ. मारपीट के दौरान लाठियों के साथ ही ईंट—पत्थर भी जमकर चले. जिसके कारण गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई. वहीं गांव में तनाव बना हुआ है.

रामपुर व हीरानंदपुर में नव निर्मित पानी टंकी का लोकार्पण

सैदपुर क्षेत्र के रामपुर व हीरानंदपुर में जनप्रतिनिधियों द्वारा नव निर्मित पानी टंकी का लोकार्पण किया गया. दोनों टंकियों से रामपुर, मांझा, हीरानंदपुर व परसनी के ग्रामीण लाभान्वित होंगे.

मजुई रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक व मोबाइल छिनैती

सादात थाना क्षेत्र के मजुई रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की शाम बदमाशों ने बाइक व मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.