जानिए क्यों इस मंदिर के फर्श पर चांदी के सिक्के जड़वाते हैं श्रद्धालु

गाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील के दिलदार नगर जंक्शन पर प्लेटफार्म नम्बर 3 और 4 के मध्य में विराजमान लोक आस्था की प्रतीक मां शायर के दर्शन पूजन के लिए यूं तो भक्तों के आने जाने का क्रम पूरे वर्ष भर निरन्तर लगा रहता है, लेकिन नवरात्र में यहां आने वाले भक्तों की संख्या ज्यादा हो जाती है.

चैत्र नवरात्रि : जगमगाया मां कष्टहरणी का दरबार, उमड़ी भीड़

बुधवार को नवरात्र के पहले दिन मां कष्टहरणी धाम करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर में इस समय रात्रिकालीन भीड़ की स्थिति अपने आप यह बयां करने के लिए पर्याप्त है कि जन जन में मां कष्ट हरणी के प्रति कितनी अपार श्रद्धा है और अपनी ममता मयी मां पर कितना अटूट भरोसा है.

ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे ग्राहक बनकर, तान दिए तमंचा

सर्राफा की दुकान पर ग्राहक बनकर आये तीन बदमाशो ने तमंचे के बल पर सर्राफा व्‍यवसायी को लुटने की कोशिश की, लेकिन सर्राफा व्‍यवसायी बदमाशों से भीड़ गया.

नहीं चेते तो लोग बूंद बूंद पानी के लिए भी तरसेंगे

नमामि गंगे पखवारे के 11 वें दिन समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर के स्टीमर घाट पर गंगा सफाई कार्य करके अपने कार्य को अनवरत जारी रखा. सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ संकल्प लिया कि हम लोग पूरे देश की नदियों को बचाने में अपना जीवन समर्पित कर देंगे.

मां कामख्या व मां भगवती के दरबार में अलका राय ने मत्था टेका

मुहम्मदाबाद की नवनिर्वाचित विधायक अलका राय ने शनिवार को जनपद के प्रथम आगमन पर करहियां स्थित मां कामख्या मंदिर व रेवतीपुर स्थित मां भगवती मंदिर में अपना मत्था टेका और मां से आशीर्वाद मांगा.

जंगीपुर में करेंट की चपेट में आए कर्मचारी की मौत

बर्फ की फैक्‍ट्री में काम कर रहे कर्मचारी की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना जंगीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है.

उपेंद्र तिवारी को मंत्री बनाए जाने पर मुहम्मदाबाद में जश्न

फेफना विधान सभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित विधायक उपेन्द्र तिवारी को योगी आदित्य नाथ मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से फेफना विधान सभा क्षेत्र, बलिया एवं गाजीपुर जनपद के लोगों में भी अपार प्रसन्नता है. अपने मिलनसारिता एवं सहज सुलभता के कारण उपेन्द्र तिवारी लोगों में काफी लोकप्रिय हैं.

जहूराबाद के बाशिंदों को ओमप्रकाश राजभर से काफी उम्मीदें हैं

जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सुभासपा के संयुक्त उम्मीदवार, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से पूरे जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र और गाजीपुर जनपद में प्रसन्नता की लहर दौड गई है.

मुहम्‍मदाबाद क्षेत्राधिकारी और दर्जन भर उप निरीक्षक इधर से उधर

कानून व्‍यवस्‍था चुस्‍त–दुरूस्‍त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने रविवार को तीन इंस्‍पेक्‍टरों सहित एक दर्जन से अधिक उप निरीक्षकों का फेर बदल किया.

भावरकोल में आपसी रंजिश में युवक के सीने में मारी गोली

गाजीपुर के थाना भावरकोल के खरडीहा गांव में शनिवार को संतोष राय (38) वर्ष शाम के वक्त अपने नित्य क्रिया से निपट खेत से वापस आ रहे थे, तभी गांव के ही दो लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर कर गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए.

ओमप्रकाश राजभर चुने गए सुभासपा विधान मंडल नेता

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विधान मंडल दल की बैठक में विधायक दल का नेता ओमप्रकाश राजभर को सर्वसम्मति से चुना गया, जिसमे सुभासपा के सभी नव निर्वाचित विधायक मौजूद रहे.

पूर्वांचल के लिए उम्मीद की किरण हैं मनोज सिन्हा

मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी में काफी मंथन के बाद मनोज सिन्‍हा का नाम आने से पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है. वैसे अभी दो नाम प्रकाश में आ रहे हैं, किंतु मनोज सिन्‍हा का नाम काफी मजबूती से सामने आया है.

समाजवादी गुंडों से डरने की जरुरत नहीं – ओमप्रकाश राजभर

भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं जहूराबाद विधायक ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को अपने विधानसभा में दर्जनों गांवों चकसियां, सिधागर, बाली, सुरवत, जहूराबाद, महडौर, रामगढ़, सलामतपुर, बहादुरगंज आदि में जनसंपर्क कर ऐतिहासिक जीत के लिए क्षेत्रवासियों का आभार प्रगट किया.

सांसद भरत सिंह ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दिया

मरदह स्थित संत लखनदास नागा बाबा पचोतर स्नातकोत्तर महविद्यालय और माता तपेस्वरी शिक्षण संस्थान का संयुक्त वार्षिक समारोह बहुत ही धूमधाम से विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ.

चुनाव बाद विजेताओं की होली धूमधाम से मनी

सोमवार को गांव एवं कस्बों में रंगोत्सव का पर्व होली बहुत ही धूम धाम से मनाया गया. सुबह से ही एक दूसरे को रंग से सराबोर करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा. हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों की होली तो और भी शानदार रही.

ट्रक की चपेट में आए युवक ने दम तोड़ा, युवती समेत तीन घायल

रसड़ा में हुए तीन अलग अलग हादसों में जहां युवती समेत तीन लोग घायल हो गए, वहीं उभावं थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के निकट ढुकुढाला के समीप ट्रक की चपेट में आए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई.

गाजीपुर में बसपा का खाता नहीं खुला, अलका राय समेत भगवा ब्रिगेड ने परचम लहराया

विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सात विधानसभा सीटों में शनिवार को जंगीपुर मंडी समिति के परिसर में हुए मतगणना में पांच पर भाजपा का और दो पर सपा का कब्‍जा हो गया. बसपा का खाता तक नहीं खुला.