कैंसर पर शोध के चलते अमेरिका में छा गए आजमगढ़ के डॉ. महातम सिंह

विदेश में भारत का एक बार फिर डंका बजा है. आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र के बजह गांव की माटी में जन्मे डॉ. महातम सिंह ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्लोहोम के तहत कैंसर जैसी भयानक बीमारी पर रिसर्च करके जहां भारत की क्षमता का लोहा मनवाया, साथ ही साथ आजमगढ़ समेत पूरे पूर्वांचल का नाम भी रोशन किया.

बेसिक शिक्षा परिवार बलिया को मंडलीय क्रीड़ा रैली में प्रथम आने की बधाई

जनपद आजमगढ़ और मऊ के क्रीड़ा अध्यापकों/ टीम प्रभारियों बीएसए और एडी बेसिक तथा तीनो जनपदों के खिलाड़ियों के प्रति जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह ने आभार जताया है जिनके कारण ये आयोजन सफल हुआ.

पाकिस्तान बिना कहिये से हिन्दुस्तान अधूरा बा…

‘जेतना तोर सिवान बा, ओतना त भारत के घूरा बा… पाकिस्तान बिना कहिये से हिन्दुस्तान अधूरा बा…‘ मंडलीय बाल क्रीड़ा रैली के समापन समारोह में छात्राओं ने जब अपनी गीत प्रस्तुत की, मौजूद हर शख्स खुद को नहीं रोक सका. तालियां से बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया.

खेल कूद से सामूहिकता को बल – रामगोविंद

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा रैली के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि निर्भयता के साथ-साथ सामूहिकता को भी बल मिलता है और यह व्यक्तित्व विकास के साथ सामाजिक विकास के लिए अहम है.

बसपा राज में ही लोग चैन की नींद सोते हैं – गौतम

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 61वां परिनिर्वाण दिवस पर विशाल समारोह का आयोजन सहतवार स्थित बड़े पोखरे पर किया गया. जिसके मुख्य अतिथि बसपा आजमगढ़ मण्डल के कोआर्डिनेटर रामचन्द्र गौतम थे. सर्वप्रथम डॉ. अम्बेडकर के तैलचित्र पर फूल मालाओ की श्रद्धासुमन अर्पित कर मुख्य अतिथि को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया.

समूह गान में बलिया, एकांकी में मऊ ने मारी बाजी

मंडलीय बाल क्रीड़ा रैली में आयोजित जूनियर बालक वर्ग के समूहगान में बलिया ने बाजी मारी, जबकि दूसरे स्थान पर आजमगढ़ रहा. एकांकी मऊ के खाते में गयी, जबकि दूसरे नम्बर पर बलिया व तीसरे पर आजमगढ़ रहा. योगाभ्यास में बलिया अव्वल रहा, उपविजेता मऊ बना. वहीं, बालिका वर्ग में समूह गान मऊ के नाम रहा.

मंडलीय खेल कूद – मऊ को 15 रनों से हराकर बलिया बना विजेता

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा रैली में छोटे-छोटे उस्तादों का हुनर देखते ही बन रहा है. एक से बढ़कर एक करतब का प्रदर्शन कर परिषद के खिलाड़ी न सिर्फ वाहवाही लूट रहे है, बल्कि अपने जनपद का मान बढ़ाने के लिए पूरी तरह चैतन्य भी दिख रहे हैं.

मण्डलायुक्त ने की मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

मण्डलायुक्त नीलम अहलावत ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से तहसीलवार दावे व आपत्तियों की विधिवत जानकारी ली.

फर्जीवाड़ा : 65 शिक्षकों में से 38 ने छोड़ दी नौकरी

राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जेडी द्वारा की गयी नियुक्तियां जांचोपरांत फर्जी पायी गई हैं. फर्जी पाये गये शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कवायद शुरू हो गई है.

अपने घर के सामने खेल रहे बच्चे की जान इनोवा ने ली

घर के बाहर खेल रहे बालक इनोवा कार की चपेट में आने से मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर चक्‍काजाम कर दिया.

बिल्थरारोड नगर में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आजमगढ़ आरआर सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को बिल्थरारोड नगर में बिजली बकाया बिल व चोरी को खिलाफ सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान बिजली चोरी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ उभांव थाने में मुकदमा, 50 हजार से ऊपर के तीन दर्जन बकाएदारों की लाइन काटने के साथ ही डेढ़ लाख रुपये की वसूली की गयी. इस कारवाई से नगर में हड़कंप की स्थिति रही.

आजमगढ़ में निषाद महासम्मेलन का मंच टूटा

अतरौलिया क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. पटेल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महान गणत्रन्त्र पार्टी की तरफ से आयोजित पिछड़ा वर्ग निषाद महासम्मेलन में मंच पर नेताओं की भीड़ उमड़ने से मंच टूट कर धराशायी हो गया. इसमें भाजपा के जिला महामंत्री घायल हो गए.

सिकंदरपुर तहसील पहुंचे अपर आयुक्त आजमगढ़

अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल पीके श्रीवास्तव ने गुरुवार को तहसील का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया. अपर आयुक्त राजस्व विभाग के समस्त अभिलेखों को देखा और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान तहसील के सभी विभागों के कर्मचारी मुस्तैद रहे.

आजमगढ़ के असलहा सप्लायर गाजीपुर में पुलिस के हत्थे चढ़े

अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के निर्देश पर गुरुवार की रात क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस की संयुक्‍त टीम ने तीन असलहा तस्‍करों को धर दबोचा.

भैंसों में ही बसती थी जान, वही मौत का सबब बनी

सुरेमनपुर- दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के बीच सियरहियां के पास मंगलवार को दोपहर में आजमगढ़ -कोलकाता एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ चरवाहे व उसकी तीन भैंसों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे में अन्य तीन भैंस गंभीर रूप से घायल हैं.

त्याग, तपस्या एवं सेवा भाव से निखरता है मानव जीवन : सुरेंद्र दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का रजत जयंती समारोह स्थानीय टाउन हॉल के बापू भवन के मैदान में भव्य रूप से मनाया गया. कार्यक्रम में संस्था के पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम नेपाल की निर्देशिका ब्रम्हाकुमारी सुरेंद्र दीदी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

दो बाइकों समेत वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

गाजीपुर आजमगढ़ बार्डर के भिलिहीली के पास बहरियाबाद पुलिस ने शनिवार की शाम जनपद के अपराधियों में वांक्षित पंकज सिंह पुत्र राम अवध सिंह ग्राम इस्माइलपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ एवं सन्तोष राम पुत्र नन्द लाल राम भरतपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को एक पल्सर मोटर साइकिल, एक हीरो होण्डा मोटर साइकिल एवं एक तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

सउदी अरब में पूर्वांचल के दर्जन भर लोग भुखमरी के शिकार

बिहार, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के एक दर्जन पीड़ित परिवारों ने सउदी में भुखमरी के शिकार अपने लाडलों को स्‍वदेश बुलाने हेतु गुहार लगाई. महिलाओं का रोना देख आने-जाने वाले भी ठिठक कर उनके प्रति संवेदित हुए बिना नहीं रह पाते थे. इन सभी को मुम्‍बई स्थित सांतक्रुंज की एक कम्‍पनी ने पलम्‍बर व ड्राइविंग के वीजा पर लगभग ढाई साल पहले सउदी अरबिया भेजा था.

पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव नहीं रहे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे.