सपा की बैठक को अखिलेश यादव ने फोन से किया संबोधन, दूसरी पार्टी से आए  नेताओं का स्वागत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. समाजवादी पार्टी की बांसडीह विधानसभा इकाई की एक बैठक सोमवार को विधानसभा कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव यशपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे।

बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन के माध्यम से जेपी ट्रस्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 2027 के चुनाव को लोकतंत्र और समाजवादी आंदोलन के लिए निर्णायक बताते हुए कार्यकर्ताओं से तन, मन, धन से जुट जाने का आह्वान किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

 

अखिलेश यादव ने कहा कि रामगोविन्द चौधरी पुराने समाजवादी परंपरा के मजबूत स्तंभ हैं और बांसडीह क्षेत्र की जनता पर पार्टी को पूरा भरोसा है। महंगाई, बेरोजगारी, आरक्षण जैसे मुद्दों पर सपा ही जनता की सच्ची आवाज़ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने लोकसभा के चुनाव में समाजवादियों के हाथों को मजबूत किया है इस तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादियों की सरकार बनाने में अपना भरपूर योगदान करेंगे और सरकार बनाएंगे

 

बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत भी किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से सुशांत राज पाठक (भारत), मुकेश सोनी, राजकुमार यादव, दीपचंद राम, उधारी राजभर, आशुतोष पाठक, मनन सोनी, अजीत तिवारी, दुर्गेश कुमार यादव, बिहारी लाल यादव, अविनाश वर्मा, और सत्यम राज पाठक शामिल हैं। सभी ने 9 जुलाई को लखनऊ में अखिलेश यादव के हाथों पार्टी की सदस्यता ली थी। बैठक में संगठन को मजबूत करने और 2027 के चुनाव के लिए रणनीति बनाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE