देश की दुर्दशा के जिम्मेवार हिन्दू है – मिथिलेश नारायण

रसड़ा (बलिया) | गांधी पार्क के मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक का जिलास्तरीय एकत्रीकरण रविवार को सम्पन्न हुई. इसमें रसड़ा समेत सीयर व सिकन्दरपुर के स्वयंसेवकों पूर्ण गणवेश में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश तिवारी ने गीत एवं प्रार्थना से किया.

सम्मलेन को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय स्वयं सेवक के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख व गंगा समग्र के अखिल भारतीय संयोजक मिथिलेश नारायण ने कहा कि संघ ने अपने कार्यकाल के 90 वर्ष पूरे कर लिये हैं. संघ के कारण ही देश में परिवर्तन आ रहा है. प्रधानमन्त्री के द्वारा ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना सम्भव हुआ. कहा कि भारत के लोग आजाद हुए, सुसंस्कृत हुए, शिक्षित हुए पर व्यवस्थित नहीं हुए. भारतीयों में राष्ट्रीयता जगानी होगी. देश की दुर्दशा के जिम्मेवार हिन्दू है. क्योंकि वे जातिपंथ में बटे हुए है तथा संगठित नहीं है.

कहा कि वीर सावरकर, लोकमान्य तिलक, राष्ट्रवादी विचार धारा के पोषक थे, लेकिन गांधी युग के आने के वाद तुष्टिकरण की नीति प्रारम्भ हुई तथा 14 अगस्त 1947 को देश के दो टुकड़े हो गए. वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर पर हमले को अमेरिका तथा हिरोशिमा नागासाकी पर परमाणु हमले को जापान नहीं भूला. लेकिन 14 अगस्त के बंटवारे की खूनी खेल को हिंदुस्तान भूल गया. इसमें पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, डॉ. कन्हैया लाल, अक्षय लाल यादव, श्यामकृष्ण गोयल सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे. अध्यक्षता जिला संचालक बृजनाथ वर्मा तथा संचालन जिलाकार्यवाहक सतीशजी ने किया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE