स्वरोजगार के लिए आमंत्रित करने निकाली रैली

बलिया: शहर में शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय उद्यम समागम में उद्यमियों और युवाओं को स्वरोजगार के लिए आमंत्रित करने के लिए गुरुवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई. संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रैली में राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों के अलावा स्काउट के छात्र भी शामिल हुए. रैली टाउन हॉल से निकलकर चौक स्टेशन रोड होते हुए टाउन हाल लौटकर समाप्त हुई.

उद्यमियों और शहर के व्यापारियों को आमंत्रित करने के लिए स्कूली छात्र विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिए हुए थे. इससे पूर्व जैन ने कहा कि उद्यम समागम में ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों और व्यापारी वर्ग की उपस्थिति सुनिश्चित कराना है.

उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि इस समागम के जरिए जिले की औद्योगिक विकास को एक नई दिशा दी जाए. उन्होंने इसमें युवाओं से भी शामिल होने का अनुरोध किया है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इस मौके पर उपायुक्त (उद्योग) राजीव कुमार पाठक, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिजात सिंह, अनुपम सिंह, व्यापारी संजीव कुमार डंपु, कला शिक्षक इफ्तिखार खान आदि भी मौजूद थे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE