बलिया में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, 110 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कुल 110 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। ये सभी फील्ड ट्रेनर जिले की विभिन्न तहसीलों में जाकर कुल अनुमानित 8256 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक एवं स्व-गणना 07 मई से 21 मई तक होगा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण, मकान गणना तथा जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि निर्धारित प्रारूप और दिशा-निर्देशों के अनुसार आंकड़ों का सही और सटीक संकलन किस प्रकार किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनरों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसके सफल संचालन में सभी की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। बैठक में एडीएम/जनगणना अधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी जनगणना अधिकारी मानदेश कुमार चौरसिया एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.