

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. होली के अगले दिन गुरुवार को उभांव थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना परिसर में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
थाना प्रभारी संजय शुक्ला के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर नरेश उत्तम मित्तल, उपनिरीक्षक शकील अहमद, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी सहित थाने के सभी महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस मौके पर थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। इस पर्व के माध्यम से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश मिलता है।
समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे के साथ होली खेली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

