श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के एमए द्वितीय सेमेस्टर प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विषय के इसी कालेज के संस्थागत परीक्षार्थियों व जनपद के समस्त महाविद्यालयों के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा 29 जुलाई को सुबह 7.30 बजे से होगी. उधर, रसड़ा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कालिका मौर्य ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में कक्षा 7, 8, 9 एवं 11 में छात्रों का प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
सपा सरकार पर भ्रष्टाचार एवं जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. भारतीय जनता पार्टी फेफना विधानसभा क्षेत्र की ओर से रविवार को फेफना थाने का घेराव व प्रदर्शन किया गया. क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी ने सपा सरकार पर हत्या, लूट, अवैध जमीन कब्,जा अपराध में बेतहाशा वृद्धि, गुंडाराज, भ्रष्टाचार, और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अंकुश न लगा पाने का आरोप लगाया.
बलिया के रेलवे कॉलोनी में यात्री निवास के पास झाड़ी में शनिवार को सायं 4:00 बजे नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग उधर दौड़ पड़े, कॉलोनी में शिशु के रोने की आवाज से चारों तरफ हड़कंप मच गया. उस बच्चे के पालन पोषण के लिए रेलवे सफाई कर्मचारी सरजू रावत व उसकी पत्नी तैयार हो गए.
