उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से उड़ाया नगदी और कागजात

सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परिसर में खड़ी बाइक की डिग्गी से बुधवार को उच्चकों ने तेरह हजार रुपयों के साथ अन्य कागजात पर हाथ साफ़ कर दिया. पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है.

बेटी के सम्मान में, बाप उतरा मैदान में                   

गाजीपुर के थाना बड़ेसर गांव भीखम अमहर निवासी मजीद पुत्र इस्लाम ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर रसड़ा थाना के बैजलपुर गांव में अपनी बेटी के हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है.

रसड़ा के व्यापारी करेंगे स्वाति का समर्थन

संयुक्त व्यापार समिति ने भी भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह के समर्थन का ऐलान किया है. व्यापारी नेता एवम् समिति के अध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल ने स्वाति सिंह द्वारा बसपा नेताओं पर दर्ज मुकदमा पर अभी तक शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.

सुखपुरा पुलिस पर पथराव को लेकर 150 पर रिपोर्ट दर्ज

सुखपुरा चौराहे पर बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जवाब में जमकर पथराव हुआ. पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों को नामजद किया है. कुल 150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है.

खटंगा  चट्टी पर दुकानों से चोरी

खटंगा चट्टी पर बुधवार की रात में जूता व किताब की दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित हजारों रुपए का समान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ितों ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दे दिया है.

आउटसोर्सिंग के खिलाफ बैंककर्मियों की हड़ताल कल

बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 29 जुलाई को होने वाले अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को लेकर था. प्रदर्शन का आयोजन यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की बलिया इकाई द्वारा किया गया था.

भाजपा नेता कमालुद्दीन ने की आत्मदाह की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता कमालुद्दीन शेश ने बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से बड़ी दुर्घटना टल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

दयाशंकर सिंह की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की

मऊ के गाली कांड के जरिए देश भर सुर्खियों में आए भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की एफआईआर खारिज करने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दी है. अब इस मामले की सुनवाई 8 अगस्त को होगी. मालूम हो कि दयाशंकर सिंह गिरफ्तारी के डर फरार चल रहे हैं.

अन्नपूर्णा,  पूजा, अन्नू और रेखा हुईं अव्वल

एलपीएस इंस्टिट्यूट के प्रांगण में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को इंस्टिट्यूट द्वारा कप, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर एसके शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों से जीवन में लक्ष्य निश्चित कर कठोर परिश्रम करने का आह्वान किया.

सोने की गिल्ली का झांसा दे ऐंठ लिए 14 हजार

महिला के रोने चिल्लाने पर आस पास के लोग जब तक उस तक पहुंच कर पूरा माजरा समझते उचक्के खिसक लिए. इस तरह की घटनाएं नगर में कई बार हो चुकी हैं. उचक्के तमाम हथकंडे अपना कर लोगों को उल्लू बनाते हैं.

बहादुरपुर में रोजगार मेला कल

बहादुरपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया है. सेवायोजन अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि इस एक दिवसीय मेले में विनुथना फर्टिलाईजर कंपनी लिमिटेड हैदराबाद द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा. बताया कि रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक के हाईस्कूल पास अभ्यर्थी उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं.

पहले पूजा पाठ किए, फिर मार डाला

कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव में मंगलवार की रात एक सांप ने घरवालों को परेशान कर दिया. आस पास के लोगों ने अंततः सांप को मार डाला. बड़ाई प्रजापती की पत्नी की शरीर पर देर रात एक सांप गिर गया. उनके शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक सांप घर में खूब शान से घुमा. कुछ लोग सावन माह के चलते देवता समझ कर सांप की पूजा भी करने लगे

ट्रक ने रौंदा साइकिल सवार को, आक्रोशित भीड़ पर लाठी चार्ज

सुखपुरा चौराहे पर बुधवार को दरे रात एक ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया. हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक समेत भाग निकला. इस हादसे में साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है. घटना के बाद जब आम लोग चौराहे पर जुटे तो पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में लाठीचार्ज कर दिया. इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि पुलिस घरों में घुस कर लोगों के साथ मार पीट कर रही है.

चकमा देने के लिए बोलेरो में भैंसा लादकर जा रहे थे

रसड़ा नगरा मार्ग पर छितौनी गांव के समीप बुधवार की सुबह पशु तस्कर भैंसा लदा बोलेरो छोड़ कर भाग निकले. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैंसा समेत गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी.

बोलेरो की चपेट में आया अधेड़ घायल

रसड़ा नगरा मार्ग पर तहसील मोड़ के समीप बुधवार को बोलेरो की चपेट में आकर शिव पूजन यादव (48) पुत्र जय नाथ यादव घायल हो गए. शिव पूजन मऊ जनपद के चिरैयाकोट इलाके के करमी सुलतानिपुर गांव के निवासी बताए जाते हैं. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर उन्हें मऊ के लिए रेफर कर दिया.

कुरेम गांव के युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया

कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव के मौजा बालीपुर निवासी पंकज तिवारी (25) पुत्र ओमकार नाथ तिवारी ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गए. चिकित्सकों ने युवक की हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

सन फ्लावर के बच्चों ने वीर शहीदों को याद किया

क्षेत्र के गढ़िया स्थित सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को 1999 में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. वीर सपूतों की याद में कारगिल युद्ध पर एक लघु नाटिका आयोजित की गयी.

बेटी के सम्मान में बलिया बंद का जबरदस्त असर

बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ रही स्वाति सिंह के समर्थन में शहर के छात्र संघ नेताओं द्वारा आहूत बलिया बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. गौरतलब है कि स्वाति सिंह भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की पत्नी हैं और बलिया के रामनगर (द्वाबा) की मूल निवासी हैं.

देश के सबसे गंदे स्टेशनों में अपना बलिया भी

मंगलवार को जारी की गई रेल मंत्रालय की सर्वेक्षण रिपोर्ट तो यही कहती है. रैंकिंग के हिसाब से सबसे गंदे स्टेशनों में मधुबनी, बलिया, बख्तियारपुर, रायचुर, शाहगंज, जंघई, अनुग्रह नारायण, सगौली, आरा और प्रतापगढ़ शामिल हैं, जिसमें पांच सबसे गंदे स्टेशन- मधुबनी, बख्तियारपुर, अनुग्रह नारायण, सगौली और आरा बिहार में हैं.

चलिए, मान ली गई धरना दे रहे सफाई कर्मियों की मांगें

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी महासंघ का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया. जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार, डिप्टी डायरेक्टर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से उनके सात सूत्री मांगपत्र को स्वीकार कर लिया.