मजबूती के लिए आगे बढ़ रहा है कायस्थ समाज – गोविंद जी

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित नगर स्थित टाउन हाल बापू भवन में जनपदीय कायस्थ सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री निर्मल शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि बलिया क्रांतिकारियों की धरती रही है.

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आई हिंयुवा समिति

हिन्दू युवा वाहिनी जिला कार्य समिति की बैठक द्वारिकापुरी कालोनी में हुई, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक राकेश राय थे. बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संयोजक ने कहा कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ता ही उसकी रीढ़ होते है.

संघर्ष के बल पर ही होगी मजदूरों के हितों की रक्षा

रविवार को टाउन डिग्री कॉलेज के व्याख्यान कक्ष में सीआईटीयू का प्रथम सम्मेलन सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के विभिन्न मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

सांसद के अनुरोध पर पीएमओ ने भेजा सहयोग

सांसद भरत सिंह के द्वारा रविवार को बाढ़ पीड़ितों लोगो का जो दर्द पत्र के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री जी को प्रेषित किया गया था, उसको संज्ञान में लेते हुए शनिवार की शाम को सांसद भरत सिंह से प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली ने दूरभाष पर बात कर स्थिति के सम्बन्ध में जाना.

महिलाओं ने सीखा अगरबत्ती बनाने का हुनर

भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी सिर्फ गृहस्थी सम्भालने की ही नहीं, बल्कि समाज को भी सम्भालने की जिम्मेदारी है.

आगसा करेगा 9 सितम्बर को लखनऊ में प्रदर्शन

आल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) की बैठक रविवार को कम्पनी बाग में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुलायम गोंड तथा संचालन जिला सचिव अमित शाह ने किया.

बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं जवान

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने रविवार को बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया. उन्होंने बैरिया तहसील के सुघरछपरा केंद्र पर श्रीनगर के बाढ़ पीड़ितों को 20-20 किग्रा. आटा व चावल, 04 किग्रा दाल, 10 किग्रा आलू, 05 ली किरोसिन, माचिस, मोमबत्ती, साबुन, बिस्किट, नमक एवं बाल पोषाहार का पैकेट दिया.

महिलाओं के उत्थान के लिए सपा कटिवद्ध – रिजवी

प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए जितना काम किया है, उतना पूर्व के किसी भी सरकार ने नहीं किया. यह विचार है विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का.

अब रिजेक्टेड माल भी खरीद रही भाजपा – मायावती

केंद्र में बैठकर यूपी में सत्ता का सपना देख रही बीजेपी की हालत इतनी खराब हो गई कि अव वह हमारे रिजेक्टेड माल को भी खरीद ले रही है. ऐसा कहना है बसपा सुप्रीमो मायावती का. वे रविवार को आजमगढ़ में हर्रा की चुंगी पर राजकीय आईटीआई कालेज मैदान में महारैली को संबोधित कर रही थी.

बैरिया के पांडेयपुर में बाढ़ में फंसे हैं लोग

बैरिया तहसील के पांडेयपुर गांव में बाढ़ में पानी में फंसे है लोग. अभी तक इस गांव के लोगों को नाव की सुविधा नहीं मिल पाई है. लोगों को अपना दैनिक काम काज निबटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे आए

भीषण बाढ़ आपदा के कारण आमजन मानस का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रसड़ा क्षेत्र के लोग एवं समाज सेवी संस्थाओं ने भी आगे आकार सेवा में लग गये है.

चौपाल में खेती पर हुई चर्चा, पौधरोपण

विकास खण्ड के शाहमुहम्मदपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में नेहरू युवा केन्द्र बलिया के तत्वावधान में शुक्रवार को पौधरोपण एवम् कृषि चौपाल का आयोजन किया गया.

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शिविर लगाया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि इकट्ठा करने के लिए संयुक्त रूप से शिविर लगाया गया. जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता संजय यादव ने किया.

घूस लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर निलंबित

बलिया के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के भीमपुरा थाना में तैनात एसआई विकास यादव को निलंबित कर दिया है.

विकलांग की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप

स्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के संबंध में मैरिटार निवासी राघवानन्द मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

खड़े ट्रक में भिड़ा बाइक सवार, हालत गंभीर

गांधी इंटर कॉलेज के पास सिकंदरपुर बलिया मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रक में बाइक सवार टकरा गया. शनिवार को देर रात को हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

रामबली सिंह की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना

जिला सूचना अधिकारी गाजीपुर रामबली सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर जिला सूचना कार्यालय, बलिया में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.