राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए इच्छुक पात्र विकलांग छात्र / छात्राओं हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2016-17 के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि 30 सितम्बर, 2016 तक बढा दी गयी है. पात्र विकलांग छात्र-छात्रायें छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करें.
शिक्षक दिवस पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने जनपद के 25 शिक्षकों को अलग-अलग विधाओं में बेहतर उपलब्धि के लिए सम्मानित किया. इसमें जहां भारत सरकार के एचआरडी मंत्रालय द्वारा स्वच्छता में विशेष स्थान रखने वाले जनपद के सात प्रधानाध्यापक शामिल थे, वहीं शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले 18 शिक्षकों को शुमार किया गया.
जिला पंचायत के डाक बंगले में सोमवार को बाढ़ में डूब कर मरे कुल चार लोगों के परिजनों को दैवी आपदा राहत कोष से चार-चार लाख की सहायता राशि विधायक जयप्रकाश अंचल ने प्रदान की. विधायक अंचल ने बताया कि दुबेछपरा रिंग बन्धे व बन्धे के भीतर बसे गांवों की सुरक्षा के लिए स्परों का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया हैं.
सुखपुरा थाना क्षेत्र में वन विहार के हाते में स्थित पुरानी राइस मिल में रखा करीब एक ट्रक अवैध शराब बरामद किया गया है. एसओजी व कोतवाली पुलिस ने सांझे तौर पर छापेमारी कर यह बरामदगी की है. पुलिस पूरा माल जब्त कर सुखपुरा थाने ले गई. पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान 480 पेटी अवैध शराब पकड़ा गया है. इसकी कीमत करीब 17 लाख बताई जा रही है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
