तापमान में लगातार गिरावट के चलते गलन, शीतलहर व ठंड बढ़ गई है. वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों के जिलाधिकारियों ने आज से स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है.
थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव में शनिवार के दिन अवैध तरीके से प्रतिबंधित इलाके में खनन कर रहे लोगों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर तथा एक डम्पर सीज कर दिया. साथ ही संबंधित धारा में रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया है.
सपा विधायक जय प्रकाश अंचल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के आधे दर्जन स्थानों पर शिलान्यास, लोकार्पण व कम्बल वितरण किया. आरंभ में बैरिया डाकबंगला में विधायक ने 250 से अधिक लोगों में कंबल का वितरण किया.
जूनियर हाई स्कूल तालिबपुर के प्रांगण में 28 दिसंबर दिन बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक कोल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पांडेय के पोखरा की रहने वाली महिला की प्रसव के तीन घंटे बाद ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया.
बलिया के नगवा में राजकीय महिला महाविद्यालय का लोकार्पण एवं स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमिपूजन सुबह 11:00 बजे से नगर विधायक नारद राय के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा.
रविवार का दिन सिकन्दरपुर वासियों के लिए सौगातों की बरसात लेकर आया, जब काबीना मंत्री मु. जियाउद्दीन रिजवी ने बारी-बारी से कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया. मुख्य कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर में हुआ.
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सातों विधान सभा क्षेत्रों में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन मनाया गया. बैठकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लखनऊ जनसभा में आगमन के मद्देनजर रैली में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गयी.
भारतीय जनता पार्टी बांसडीह विधान सभा के तत्वावधान में रविवार को प्रजापति समाज के संस्थापक स्व संतराम पूर्व एमएलसी का स्मृति समारोह का आयोजन बांसडीह डाक बंगला में हुआ. साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन का आयोजन किया गया.
भोपालपुर ग्रामसभा में रविवार को बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित दो इंटरलॉकिंग सम्पर्क मार्गों का शिलान्यास वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत पूजन के साथ किया.
जिला चिकित्सालय क्रिकेट चैंपियनशिप 2016-17 का आयोजन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया गया. जिसमें ग्रुप में एनेस्थेटिक इलेवन ग्रुप बी सर्जन इलेवन में भाग लिया.
मुहम्मदाबाद में बनने वाले ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास रविवार को पुराने अस्पताल कैंपस में सम्पन्न हुआ. शिलान्यास विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी द्वारा किया गया. बताया गया कि ट्रॉमा सेंटर लेवल थ्री का होगा और उसके निर्माण पर दो करोड़ रुपये की लागत आएगी.
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोड़उर पुलिया के पास रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने दो बाइक चोरों को तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष करीमुद्दीन पुर बालमुकुंद मिश्र व एसआई अशोक कुमार गुप्ता अपने हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.