भीमपुरा ब्लाक मुख्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन

18 वें ब्लाक के रूप में नवसृजित भीमपुरा ब्लाक मुख्यालय के भवन के निर्माण हेतु बुधवार को विधायक गोरख पासवान एवं बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने संयुक्त रूप से वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच भीमपुरा उधरन मार्ग पर सिकड़िया गांव के समीप भूमि पूजन किया.

खंभे पर चढ़ कर तार जोड़ रहे लाइनमैन की करेंट के झटके से मौत

विद्युत हाईटेंशन तार जोड़ते समय करेन्ट की जद में आने से बुधवार की दोपहर प्राइवेट लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया.

कांग्रेस स्थापना दिवस पर गरीबों को कंबल भेंट किया

बनिया बांध स्थित पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गंगा प्रसाद सिंह के आवास पर बुधवार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 132वे स्थापना दिवस मनाया गया.

आलू के खेत से लौटे किसान ने ठंड से दम तोड़ा

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरिया में बुधवार के सुबह आलू के खेत से दवा का छिड़काव कर दोपहर के करीब घर लौटे एक 45 वर्षीय किसान ने ठण्ड से दम तोड़ दिया.

दो बाइकों की भिड़ंत में गई अधेड़ की जान

रेवती बैरिया मार्ग पर चौबेछपरा ढाला के समीप बुधवार को करीब 11.30 बजे दो बाइकों की आमने -सामने हुई टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई. वहीं तीन घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई अवधेश यादव ने पुलिस जीप से घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा गम्भीर रूप से घायल दूसरे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.

चौबेछपरा ढाला से बाइक ले उड़े उचक्के

स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती -बैरिया मार्ग पर चौबेछपरा ढाला से पूर्व मंगलवार की शाम सड़क के किनारे खड़ी बाइकउचक्के लेकर फरार हो गये. उक्त व्यक्ति सड़क किनारे बाइक खड़ी कर अपना खेत देखने गया था.

पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा आज सिकंदरपुर में

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा 29 दिसंबर को सिकंदरपुर आ रहे हैं, जहां स्थानीय चतुर्भुज नाथ पोखरा व मंदिर के विकास हेतु स्वदेश दर्शन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों का वे शिलान्यास करेंगे.

लिलकर गांव में हुई लोकहित समिति की बैठक

लोकहित अमर ज्योति सेवा समिति की एक बैठक लिलकर गांव में हुई. इसमें समिति द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के प्रगति की समीक्षा एवं भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया.

बकाया मानदेय भुगतान न होने पर चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार

नवानगर ब्लॉक के लोक शिक्षा प्रेरकों की एक बैठक बीआरसी के प्रांगण में हुई. इसमें प्रेरकों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके समाधान एवं बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई. चेतावनी दी गई कि मानदेय का भुगतान नहीं होने पर चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा

सिकंदरपुर में डीएम का आदेश बेअसर, स्कूल प्रबंधक हैं कि मानते नहीं

सिकंदरपुर में इस आदेश को ताक पर रख कई प्राइवेट विद्यालय संचालक स्कूल खोले. ठिठुरते बच्चे पहुंचे स्कुल. अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालयों के प्रबंधक दबाव देकर बुला रहे हैं बच्चों को.

टाईब्रेकर के जरिए देवरिया ने चार-दो से बलिया को हराया

आजाद क्लब के तत्वावधान में उपनगर के डीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को खेले गए मुकाबले में टाईब्रेकर के जरिए देवरिया ने चार-दो से बलिया को हराया.

गुणवत्तापरक विज्ञान फिल्म बनाने पर जोर

विज्ञान फिल्म पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय और विज्ञान प्रसार, डीएसटी, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का समापन सत्र आज सम्पन्न हुआ.

मजुई रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक व मोबाइल छिनैती

सादात थाना क्षेत्र के मजुई रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की शाम बदमाशों ने बाइक व मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेट्रोल  पम्प करेंगे बन्द

सिंह आटोमोबाइल्स, राजधानी रोड पर बुधवार को प्रातः 11 बजे इण्डियन आयल एसोसिएशन की सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें दो दिन पूर्व घटे घटना के विषय में चर्चा की गई.

कई ट्रेनों के रूट बदले, कई निरस्त की गईं

कानपुर सेण्ट्रल-टुण्डला रेल खण्ड पर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस खण्ड से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों को निरस्त किया गया है. यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी.

बलिया और बनारस में अब 30 तक बंद रहेंगे स्कूल

कड़ाके की ठंड व शीतलहरी के मद्देनजर बलिया के जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने 29 व 30 दिसम्बर 2016 को 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

व्यापारियों को जीएसटी की बारीकियां बताईं

कस्बा स्थित काली मंदिर के पास जीएसटी प्रणाली में स्थानांतरण हेतु प्रोविजनल आईडी पासवर्ड वितरण कैंप लगाया गया. कैम्प में रजिस्टर्ड व्यापारियों को बारीकी से जीएसटी के संबंध में समझाया गया.

डेढ़ हजार मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण

जूनियर हाईस्कूल तालिबपुर के प्रांगण में बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से करीब 1500 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा व दवा वितरण, करने के साथ ही 500 से अधिक मोतियाबिंद वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया.

नीरज सिंह “गुड्डू” बांसडीह से सपा प्रत्याशी, समर्थकों की बांछें खिलीं

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा नीरज सिंह “गुड्डू” के प्रत्याशी घोषित करने की खबर जैसे ही मिली, पूरे क्षेत्र सहित नगर वासियों, ग्रामीण क्षेत्रों के सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी.

प्रशांत, चंदन पुनः फाइनल में

गतविजेता प्रशांत मोहन का यहां सिगरा स्टेडियम में चल रही सनबीम ट्राफी 20वीं दीनानाथ गुप्त मीडिया बैडमिण्टन प्रतियोगिता के फाइनल में पुनः गत उपजेता चंदन रूपानी से मुकाबला होगा.