परसिया गांव में आग ने चार परिवारों को तबाह किया

शनिवार की रात करीब 8 बजे स्थानीय थानाक्षेत्र के परसियां गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार परिवारों की पांच रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान, नगदी आदि जल कर खाक हो गए. अगलगी की इस घटना में एक भैंस तथा एक पड़िया जल कर मर गई.

लखनऊ में सो रहे लोगों को कार ने रौंदा, चार की मौत, दस जख्मी

नशे में धुत रईसजादों की बेकाबू कार ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे बहुखंडी मंत्री आवास के सामने बने रैन बसेरे में सो रहे लोगों को रौंद दिया. हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि 10 की हालत गंभीर है. उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया है.

अमृतपाली में रेल ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव

बलिया में रेलवे ट्रैक पर मिला विक्षिप्त महिला का शव, शाहपुर-बभनौली गांव की रहने वाली थी महिला, सदर कोतवाली के अमृत पाली के पास मिला शव. जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

सुखपुरा में एसबीआई ग्राहक चौथे दिन भी खाली हाथ लौटे

सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों को नगद भुगतान शनिवार को भी नहीं मिला. बुधवार को दोपहर के बाद से ही पैसा के लिए ग्राहक परेशान हैं. नोटबन्दी की मार झेल रहे भारतीय स्टेट बैक के ग्राहक अब भी राहत नहीं महसूस कर रहे हैं.

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी. इस सम्बन्ध में सभी केंद्र अध्यक्षो की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हुई.

मुबारकपुर के ग्राम प्रधान सुदर्शन राय नहीं रहे

क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज स्थित सरफुद्दीन पुर उर्फ़ मुबारकपुर के ग्राम प्रधान सुदर्शन राय (60) की शनिवार के दिन वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

ठंड की चपेट में आए युवा किसान ने दम तोड़ा

रसड़ा क्षेत्र के कुरेम में शुकवार की शाम गेहूं की खेत सिचाई करते एक किसान को ठण्ड लग गयी. किसान की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

रसड़ा और रेवती में अग्नि का नग्न तांडव

रेवती थानाक्षेत्र के परसियां ग्राम सभा अन्तर्गत रेवती-दतहां सम्पर्क मार्ग के किनारे स्थित रेवती वार्ड नं.-6 निवासी हरेन्द्र गोड़ के डेरा पर शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो झोपड़ियां उसमें रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया. उधर, शनिवार की रात भी परसिया गांव में आधा दर्जन झोपड़ियों के आग के चलते राख हो जाने की सूचना है. इसी क्रम में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी स्थित चार झोपड़िया शुक्रवार की रात में अलाव से निकली चिंगारी से जल कर राख हो गयी.

पुण्यतिथि पर ब्रह्मचारी जी का भावपूर्ण स्मरण

श्री बजरंग कॉलेज के संस्थापक श्रीराम सिंहासन दास ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र प्रांगण में मेगा शिविर

विद्युत उपकेंद्र के प्रांगण में पावर कारपोरेशन की तरफ से शनिवार को मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब एक लाख रुपये के बकाया की वसूली की गई. साथ ही 22 नलकूपों का ओटीएफ किया गया.

करीब 20 जिलों के डीएम और एसपी के हटाए जाने की सुगबुगाहट

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए चुनाव आयोग ने बीते तीन महीनों में स्थानांतरित किए गए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सूची तलब कर ली है. कई जिलों के डीएम और एसपी-एसएसपी उसकी नजर में खटक रहे हैं. इनकी शिकायत पहुंची है.

नंदगंज, बिरनो व गहमर में कच्ची शऱाब के साथ पांच गिरफ्तार

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी विभाग भी पूरे तेवर में आ गया है. आबकारी विभाग की टीम शनिवार को नंदगंज थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में छापेमारी करके 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा गहमर व बिरनों में बरामदगी व गिरफ्तारी की सूचना है.

सैदपुर में तैयार हो रहा गुलाब जल, पैकिंग डाबर की

सैदपुर नगर के वार्ड एक में शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर एक घर से भारी मात्रा में नामी कंपनी का गुलाबजल व कीटनाशक बरामद किया. पकड़े गए माल को जब्त कर पुलिस थाने लाई. वहीं मौके पर गृहस्वामी के मौजूद न होने के कारण कोतवाल एके त्रिपाठी ने परिजनों को निर्देश दिया कि वह गृहस्वामी को लेकर थाने में आए.

करीमुद्दीनपुर में सड़क हादसे में गई अधेड़ की जान

करीमुद्दीन पुर थानान्तर्गत दुबिहां मोड एवं लट्ठूडीह के मध्य मुहम्मदाबाद चितबडागांव मार्ग पर शनिवार की शाम गैस की गाडी से कुचल कर दीनानाथ राम (50) पुत्र शेषनाथ निवासी बिश्वम्भर पुर की मौत हो गयी.

आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी – चंद्रपाल

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग जाने के संदर्भ में जिला पंचायत सभागार मैनपुरी में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम चन्द्र पाल सिंह ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्कूल बंद मिले, एक्शन में आए बीएसए                         

बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने शुक्रवार को पांच स्कूलों का निरीक्षण किया, लेकिन सभी स्कूल बंद मिले. बीएसए ने बंद स्कूलों के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है.

बसपा प्रत्याशी भिड़ गए बलिया ट्रैफिक पुलिस से

नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रचार संबंधी होर्डिंगों को उतारने का काम शुरू हो चुका है. बलिया शहर के हर चौराहों से लेकर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और कलेक्ट्रेट परिसर से सभी होर्डिंग को उतारने का काम जा रहा है.