डीएम-एसपी ने कहा – बिहार बॉर्डर पर रखें चौकस नजर

नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत आचार संहिता लगने के बाद पहली बार इस जायजा लेने पहुचे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर नरही से लेकर कोरन्टाडीह तक की पड़ताल किए.

लोकतंत्र सेनानी पारसनाथ स्वर्णकार पंचतत्व में विलीन

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं एक में लोकतन्त्र रक्षक सेनानी 60 वर्षीय पारसनाथ स्वर्णकार पुत्र स्व. गोपाल स्वर्णकार के निधन की खबर सुनते ही पूरे नगर पंचायत सहित आस पास के क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी.

बांसडीह में नोटबंदी के दो महीने बाद भी हालात नहीं बदले

नोट बंदी लागू होने के कई हफ्ते बाद भी बांसडीह स्थित बैंकों की हालत जस की तस बनी हुई है. एक दो बैंक शाखाओं को छोड़ कर सभी की हालत खराब है. डाकघर में तो नोटबंदी के बाद से आज तक लेन देन ही नहीं हुआ.

सुखपुरा इंटर कॉलेज की परीक्षाएं शुरू

सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय मे अध्ययनरत् इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जनवरी से 14 जनवरी तक एवं भूगोल के छात्रों की परीक्षा 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी.

कांग्रेस नेता ने एसडीएम पर पक्षपात का आरोप लगाया

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने व बदले की भावना से पोस्टर बैनर हटवाने की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

पिकअप ने ली नवजात संग मां की जान

बैरिया थानांतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर स्थित मठ जोगिंदर गिरी चौराहे के पास मंगलवार को सुबह पौने छह बजे के लगभग पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला व उसके नवजात पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्रकार शिवदयाल पांडेय ‘मनन’ की दादी का निधन

वाराणसी से प्रकाशित हिंदी दैनिक के पत्रकार शिवदयाल पांडेय “मनन” की दादी निर्मला पांडेय पत्नी स्वर्गीय मधुबन पांडेय का निधन हृदय गति रुकने से मंगलवार को भोर में उनके पैतृक गांव रामपुर टोला वाजिदपुर में हो गया.

पूरी निष्पक्षता व शांति पूर्ण माहौल में होगा चुनाव – एसपी

नवागत पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं गिनाई तथा मीडिया से आग्रह किया कि हमारी तथा पुलिस प्रशासन की कमियों को निर्भीकता पूर्वक उजागर करें, जिससे पारदर्शिता बनी रहेंगी.

सुखपुरा थानाध्यक्ष की लग गई क्लास, छह घंटे का अल्टीमेटम

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने करीब आधे जनपद में भ्रमण कर होर्डिंग पोस्टर उतरवाने के कार्य का निरीक्षण किया. एसपी आरपी सिंह के साथ जिलाधिकारी ने सुखपुरा, पचखोरा होते हुए सिकंदरपुर, बेल्थरा, नगरा, रसड़ा, सिंहाचंवर, फेफना में निरीक्षण कर देखा कि कहीं प्रचार सामग्री तो नही लगी है?

चुनावी सभाओं की वीडियोग्राफी से जुटाएंगे साक्ष्य

बलिया। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक कर व्यय अनुवीक्षण से जुड़ी 09 टीमों के सदस्यों को …

50 हजार से 10 लाख की नगदी जब्त करने का होगा अधिकार

व्यय अनुवीक्षण के प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि 50 हजार से दस लाख की नगदी मिलने पर जब्त की कार्रवाई करेंगे. जिले स्तर पर बनी टीम उसे छोड़ने या नही छोड़ने पर निर्णय लेगी. ध्यान रहे जब्त करते समय सम्बन्धित को रसीद देनी होगी, जिस पर पूरा विवरण भरा रहेगा.

मीडिया सेल के प्रभारी बने  सिटी मजिस्ट्रेट

जिलाधिकारी ने बताया कि सदर तहसील में मीडिया सेल स्थापित हो चुका है. वहां के प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह हैं. सहयोगी के रूप में कृषि अधिकारी जेपी यादव, सूचना अधिकारी रहेंगे.

भाकपा (माले) के सिकन्दरपुर से प्रत्याशी होंगे श्रीराम चौधरी

भाकपा (माले) जिला कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को सिकन्दरपुर विधान सभा क्षेत्र के हथौज में सम्पन्न हुई. जिसमें पार्टी के राज्य सचिव कामरेड रामजी राय भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे. बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौधरी को सिकन्दरपुर विधानसभा सीट का उम्मीदवार चुना गया.

गोड़ समुदाय का महा अधिवेशन रायचूर में 12 से

आगामी 12 से 14 जनवरी 2017 तक कर्नाटक राज्य के जिला रायचूर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय स्तर का एक विशाल गोंड समुदाय का महाअधिवेशन रायचूर में कृष्णा नदी के ब्रिज के निकट आयोजित किया गया है, जिसमें पूरे भारत वर्ष के तीन लाख प्रतिनिधि भाग लेंगे.

बसंतपुर में चरण पादुका  पूजन समारोह 28 से

सन् 1947 से लगातार बसंतपंचमी पर्व पर होने वाले ब्रहमलीन योगिराज श्रीश्री 1008 श्री सौदागर महाराज जी के 70वें चरण पादुका पूजन समारोह के उपलक्ष्य में आगामी 28 जनवरी से 01 फरवरी 2017 तक पांच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत श्री रामायण पाठ व श्री रूद्राभिषेकात्मक वैदिक नवचण्डी पाठात्मक व श्री लक्ष्मीनारायण हवनात्तमक महायज्ञ के साथ-साथ निःशुल्क योग शिविर एवं निःशुल्क नहर के किनारे पण्डित जी की फुलवारी, बसन्तपुर में किया जायेगा.

पूर्वांचल बैंक – नोटबंदी की आड़ में खेल

नोट बंदी के बाद गोलमाल करने वाले बैंकों की सूची में जनपद का भी एक बैंक अपना नाम दर्ज करा लिया है. मामला पूर्वांचल बैंक की सोनवानी शाखा से सम्बंधित है. हेराफेरी की खबर लगते ही उच्चाधिकारियों ने इस गड़बड़झाले में शाखा प्रबंधक सहित दो लोगों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर जांच शुरू कर दिया.

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को महावीर घाट स्थित कार्यालय पर हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल किसी भी दल का समर्थन नहीं करेगा. मई माह में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान मंडल के 10 पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

निर्माणाधीन सीसी रोड पर चलाया साइकिल तो जमकर चटकीं लाठियां

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहरा गांव में नव निर्मित सीसी रोड पर शनिवार को साइकिल से एक युवक के चले जाने पर दो पक्षों में जमकर लाठिया चटकीं. इस संघर्ष में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए.