खलीलाबाद में ट्रक बस की भिड़ंत में आठ की जान गई

गोरखपुर से अयोध्या जा रही बस सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे खलीलाबाद में ट्रक से टकरा गई. हादसे में बस और ट्रक के चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई.

स्वाति सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से होंगी भाजपा उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति सिंह को भाजपा ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. सपा प्रत्याशी व मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने सोमवार को लखनऊ कैंट से पर्चा भरा.

संतकबीरनगर में बस ट्रक की भिड़ंत, आठ की मौत

निजी बस की ट्रक से जोरदार भिंड़त, 8 की मौत, 20 गम्भीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, रेसक्यू आपरेशन जारी, गोरखपुर के खजनी से अयोध्या जा रही थी तीर्थ यात्रियों से भरी बस.

‘आषाढ़ का एक दिन’ का मंचन आज

संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा 30 जनवरी को सायं 5.30 बजे से बापू भवन में आषाढ़ का एक दिन नाटक का मंचन होना है.

रोटरी क्लब सदस्यों ने पिलाई दो बूंद जिन्दगी की

सिविल लाइन्स स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में पांच साल से कम उम्र के शिशुओं को दो बूंद जिन्दगी की पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई.

चुनाव तैयारी समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने दिए आवश्यक निर्देश

शांतिपूर्ण ढंग से विधान सभा चुनाव सम्पन्न होगा. ऐसा मेरा विश्वास है जो व्यक्ति चुनाव में बाधा डाले उसके खिलाफ कार्रवाई करें. निर्दोष आदमी को परेशान न करें. उक्त सम्बोधन आयुक्त आजमगढ़ मण्डल नीलम अहलावत रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधान सभा निर्वाचन-2017 की तैयारी समीक्षा बैठक में कही.

ब्रहमाकुमार रमेश भाई ने शरीर त्यागा

प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अतिरिक्त महासचिव ब्रहमाकुमार रमेश भाई ने शनिवार सुबह साढ़े सात बजे शरीर का त्याग कर दिया.

शहीद मंगल पांडेय की 186वीं जयंती आज

जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार के दिन मंगल पांडेय की 186 वी जयंती उनके पैतृक गांव नगवां (बंधुचक) में मंगल पांडेय विचार मंच के सदस्यों द्वारा उनके परिजनों को सम्मानित किया गया.

उत्साहवर्धन करते रहने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है

होनहार एवं मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने से उनका मनोबल बढ़ता है. यही बच्चे भविष्य में अपने परिवार, समाज एवं देश के कर्णधार बनते हैं.

मतदाताओं के अधिकार व कर्तव्य की जानकारी दी

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्थानीय गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया.

बैंक की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी

ज्ञान कुंज एकेडमी बंशीबाजार के प्रांगण में लीड बैंक के तत्वावधान में एक समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शाखा प्रबंधकों की टीम ने कैश लेस से होने वाले लाभ के बारे में चर्चा किया साथ ही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दिया.

ताकत दिखाने की कोशिश में शादाब फातिमा का रोड शो

जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने रविवार को जहूराबाद में अपनी जन ताकत दिखाने की पूरी कोशिश की.

ट्रक इंडिका भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत नाजुक

रसड़ा- बलिया मार्ग पर पहाड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप शनिवार की रात में ट्रक एवं इंडिका कार की जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में इण्डिका सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु गयी.

राम इकबाल और ओमप्रकाश राजभर का जोरदार अभिनंदन

भाजपा द्वारा रसड़ा विधान सभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह एवं सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माल्यार्पण का जोरदार स्वागत किया.

बलिया के समस्त शिक्षण संस्थान 30 को बन्द रहेंगे

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया डॉ. राकेश सिंह ने अवगत कराया है कि कल 30 जनवरी को कक्षा एक से लेकर डिग्री कॉलेज तक के समस्त शिक्षण संस्थान जिलाधिकारी के आदेश से बंद रहेंगे.

बलिया नगर से लक्ष्मण गुप्ता होंगे सपा उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 06 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, जिसमें बलिया नगर से लक्ष्मण गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है.

केतकी सिंह चुनाव लड़ेंगी व विधायक भी बनेंगी – रविंद्र कुशवाहा

भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने मैरीटार स्थित आईटीआई के प्रागंण में रविवार को विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी.