गंगा के करीब कूड़ा फेंकने के खिलाफ सत्याग्रह

शुक्रवार को गाजीपुर जमानिया मार्ग पर गंगा नदी से कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे नगर पालिका द्वारा ट्रैक्टर व ऑटो से भारी मात्रा में कूड़ा गिराने और जलाते देख कर सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण दुबे अपने सहयोगियों सहित कूड़े पर बैठकर सत्याग्रह शुरू कर दिए.

करीमुद्दीनपुर के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण उपजिलाधिकारी कासिमाबाद त्रिभुवन बिश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद आलोक प्रसाद एवं डिप्टी कमांडेंट पीएन ओझा के द्वारा किया गया.

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को भातृशोक

रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के अग्रज प्रवीण कुमार सिन्हा टुनटुन (68) का नागपुर (महाराष्ट्र) में गुरुवार की रात निधन हो गया. उनके निधन का समाचार आते ही मोहनपुरा समेत गाजीपुर जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी.

चुनाव आयोग के प्रेक्षक ने बैरिया के मतदान केंद्रों का जायजा लिया

चुनाव आयोग के प्रेक्षक दिनेश कुमार ने शुक्रवार को आधा दर्जन मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. केन्द्रों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार को आवश्यक निर्देश दिए

रामनगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल

विन्देश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति सेवा संस्थान रामनगर, दोकटी के तत्वावधान में पांच फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में रोगियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा.

रामगोविंद चौधरी के पक्ष में बच्चा पाठक ने भरी हुंकार

कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक बांसडीह स्थित कार्यालय पर हुई. जिसमें सपा व कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया.

सहतवार में ताला तोड़ घर खंगाल ले गए चोर

सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नं0 10 में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मुख्य दरवाज़े से अन्दर घुसकर तीन घरों का ताला तोड़कर तीन छोटे बक्से, पांच वीआईपी अटैची, जिसमे रखे गहने खेत के काग़ज़ात पोस्ट आफिस एवं बैंक के डिपाजिट के काग़ज़ात, बीस हज़ार नगदी सहित लाखो रुपये के समान लेकर चम्पत हो गए.

घूरे की तर्ज पर राजनीतिक दलों छोटे कार्यकर्ताओं के दिन फिरे

विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते ही पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओ को मनाने का दौर चालू हो गया है. कल तक पार्टी में हासिए पर रहने वाले छोटे छोटे कार्यकर्ताओं की पूछ बढ़ गयी है.

सिद्धार्थ नाथ ने कहा, मैं मोदी का एक्सपेरिमेंट ब्वाय

इलाहाबाद शहर पश्चिमी से भाजपा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्सपेरिमेंट ब्याय हूं, नोटबन्दी की तरह.

नत्थूपुर गांव में चोरों ने नगदी के साथ गहने भी उड़ाए

नत्थूपुर गांव में गुरूवार की रात्रि चोरों ने मकान के अंदर घूसकर लाखों के गहनों के साथ ही हजारों रुपये की नगदी चुरा ले गये.

आईटीआई का अंक पत्र व प्रमाण पत्र उपलब्ध

बिरजा सिंह मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय प्रभारी अरविन्द सिंह ने बताया है कि सत्र फरवरी 2014-16 का अंकपत्र व सत्र अगस्त 2014-16 का अंकपत्र व प्रमाणपत्र संस्थान कार्यालय में उपलब्ध है.

गठबन्धन का संयुक्त सम्मेलन कल

फूलन सेना, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रिहाई मंच, स्वराज अभियान, इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संयुक्त गठबंधन का सम्मेलन कल रविवार को समय 11 बजे से नगर के कदमतर स्थित साहनी लॉज में आयोजित है

फीस वृद्धि के खिलाफ प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार को कुंवर सिंह पीजी कॉलेज एमए की कक्षा में हुई फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र-छात्राओं के साथ छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव एवं दुर्गेश कुमार सिंह ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा.

त्यौहार की तरह मनायें मतदान को -दिनेश कुमार

मतदान के पर्व को एक त्यौहार की तरह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं. हमें अपने मतदाता को होशियार बनाना है. जब जानकारी होगी तब समझदारी होगी.

डकीनगंज स्कूल से मिड-डे मिल के सामान चोरी 

शिक्षा क्षेत्र पंदह अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय डकीनगंज के किचन का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए मालियत के एमडीएम के बर्तन उठा ले गए.