बीएसएनएल ने डाटा की दरें घटाई

निजी संचार कम्पनियों से होड़ लेने में लगातार पिछड़ रही सरकारी संचार कम्पनी बीएसएनएल ने भी कमर कस ली है. उसने भी अपने डाटा प्लान में भारी कटौती की है जिससे उसके ग्राहक निजी कम्पनियों की सेवाएं न लें.

कृषि सहकारी समितियों में सचिवों की सीधी भर्ती का रास्ता साफ

कृषि सहकारी समितियों में सचिवों की सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. प्रदेश सरकार द्वारा लागू संशोधित नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी.

अमहर चट्टी के पास अनियंत्रित कार टकराई, युवक घायल

रसड़ा-बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे रखे ईंट से कार अनियन्त्रित होकर टकरा गई, जिसमें सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.

आग से राख हुईं तीन रिहायशी झोपड़ियां

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर छितनहरा गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक लगी आग से तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर कर राख हो गयी. इस आगलगी में पन्द्रह हजार नगदी समेत घरेलु सभी समान जल कर ख़ाक हो गए.

रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन का निर्विरोध चुनाव तय

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में मंगलवार को सभी पदों पर केवल एक एक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए जाने से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव तय है.

केतकी सिंह बतौर निर्दल चुनाव मैदान में, बोलीं- भाजपा ने धोखा दिया

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रत्याशी केतकी सिंह ने आखिरकार बगावत कर ही दी. उन्होंने बांसडीह विधानसभा सीट से बतौर निर्दल चुनाव लड़ने का घोषणा की है.

कानपुर हादसे का मुख्य आरोपी शमशुल होदा नेपाल से गिरफ्तार

कानपुर रेल हादसे के मुख्य आरोपियो में से एक को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया. यह हादसा बीते नवंबर में हुआ था.

नागा जी विद्या मंदिर में कला पर्व

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर, बलिया के प्रांगण में विद्या भारती, गोरक्ष प्रांत का कला पर्व का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. इफ्तेयार खां एवं विशिष्ट अतिथि चिंतामणि सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

प्रत्येक गैस सिलिण्डर पर चिपकेगा मतदाता जागरूकता का स्टीकर

अधिक से अधिक मतदान के लिए कमर कस चुका जिला प्रशासन का संदेश वोटरों, विशेष रुप से महिलाओं तक अब सीधा पहुंचेगा. इसका माध्यम बनेंगे गैस सिलेंडर, जिन पर विधानसभा चुनाव में चार मार्च को मतदान करने के लिए अपील किया जायेगा.

मतदान अवश्य करें का स्लोगन लिखा उड़े गुब्बारे

स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस व स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने माडल तहसील परिसर में गुब्बारा उड़ाया.

केयर फार एयर अभियान के तहत निकला मौन मास्क पैदल मार्च

सोमवार को केयर फाॅर एयर अभियान द्वारा वायु प्रदूषण के सम्बन्ध मे रेलवे स्टेशन से शहीद पार्क तक मौन मास्क पैदल मार्च का आयोजन किया गया.

एमएमडी पब्लिक स्कूल की खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

ससना बहादुरपुर स्थित एमएमडी पब्लिक स्कूल में चल रहे खेल प्रतियोगिता के सोमवार को हुए फाइनल मैच का शुभारम्भ स्कूल के संस्थापक राजनारायण सिंह ने किया.

शिविर लगा दलित बस्ती व मुख्य मार्ग को साफ किया

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने सोमवार को राम ब्रह्म स्थान पर एक दिवसीय स्वच्छता शिविर लगाया.

जुलाई 2016 से बढ़ा डीए नहीं दिए जाने से असंतोष

राज्य सरकार के आश्वासन के बावजूद महाविद्यालयी पेंशनरों को जनवरी माह के पेंशन के साथ जुलाई 2016 से बढ़ा डीए नहीं दिए जाने से उनमें शासन के वादाखिलाफी के विरुद्ध असंतोष व्यर्थ है.

कैराना – भयमुक्त मतदान कराने का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना में भयमुक्त मतदान कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को सूबे के डीजीपी और राज्य सरकार को निर्देश दिया है.

जो बचाए पर्यावरण उसे ही दें वोट

सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सोमवार को एक अनूठी मास्क रैली निकाली. जनता से अपील किया कि उसे ही अपना जनप्रतिनिधि चुनें जो पर्यावरण की रक्षा कर सके.