धूमधाम से मनायी गई संत रविदास जयंती

सनफ्लावर पब्लिक स्कूल में संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक एनपी श्रीवास्तव ने संत रविदास के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

बिजली चोरी के खिलाफ पावर कॉरपोरेशन का अभियान

नगर तथा क्षेत्र के अवैध विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ पावर कारपोरेशन का अभियान लगातार जारी है. अब तक दर्जनों उपभोक्ताओं के बकाया राशि को लेकर जहां कनेक्शन काटा गया है, वहीं एक दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है.

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भारत को स्वच्छ बनाओ

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भारत को स्वच्छ बनाओ…. जैसे नारो के साथ इंटर कॉलेज सुखपुरा पर कैम्प कर रहे एनसीसी कैडेटों ने एक रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता व बेटियों के संरक्षण एवं संम्बर्धन के प्रति जागरूक किया.

संघर्षपूर्ण मैच, ट्राई ब्रेकर में जीती टीम सिकरिया बलिया

जय हिन्द फुटबॉल क्लब करीमुद्दीनपुर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द फुटबॉल प्रतियोगिता के उन्नीसवें वर्ष का फाइनल मैच गुरुवार को जूनियर हाई स्कूल करीमुद्दीनपुर के मैदान पर एमआरसी फुटबॉल क्लब सिकरिया बलिया बनाम खैराबाद आजमगढ़ के मध्य बृहस्पतिवार को खेला गया.

सैदपुर से भाजपा के विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया

उप्र विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान को लेकर आज से गाजीपुर में नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन सैदपुर के भाजपा प्रत्‍याशी विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया.

विश्व के बढ़ते तापक्रम को नियंत्रित करने की भारत करे अगुवाई : डॉ.जगदीश शुक्ल

गांधी महाविद्यालय, मिड्ढा, बलिया के प्रांगण में बुधवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह, प्रख्यात अंतराष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. जगदीश शुक्ल तथा डॉ. अविनाशचंद्र पांडेय, पूर्व कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी का नागरिक अभिनन्दन किया गया.

गहमर में ट्रक ने ली साइकिल सवार की जान

गहमर थाना क्षेत्र के कुतूबपुर गांव के समीप ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर गुरुवार की सुबह कुतूबपुर गांव निवासी हरिशंकर राम पुत्र स्व. रामदेव राम की ट्रक से दबकर मौत हो गई. लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया.

पीसीएस- 2017: 251 पदों के लिए विज्ञापन जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस- 2017 का विज्ञापन जारी कर दिया है. विज्ञापन 251 पदों के लिए है और परीक्षा के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

भाजपा उम्मीदवार नंदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

इलाहाबाद शहर दक्षिणी से भाजपा उम्मीदवार नंदगोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ इलाहाबाद की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है.

देवइठा गाजीपुर को हरा सिकरिया बलिया पहुंचा सेमीफाइनल में

जय हिन्द फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द फुटबॉल प्रतियोगिता का अंतिम सेमी फाइनल मैच जूनियर हाई स्कूल करीमुद्दीनपुर के मैदान पर एमआरसी फुटबॉल क्लब सिकरिया (बलिया) बनाम शम्स स्पोर्टिंग क्लब देवइठा (गाजीपुर) के मध्य बुधवार को खेला गया.

नामांकन की सारी तैयारियां पूरी, नौ को जारी होगी अधिसूचना

विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की प्रक्रिया भी नौ फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो जाएगी. यह काम 16 फरवरी तक चलेगा. उसके बाद 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 फरवरी निश्चित है. मतगणना 11 मार्च को होगी.

साफ सफाई संग शत प्रतिशत मतदान की दी नसीहत

बाराचवर ब्लाक अन्तर्गत रामसुमेर सूर्यवंशी महिला महाविद्यालय देवस्थली डाही में राष्ट्रीय सेवा योजना में भाग लेने वाली छात्राओं द्वारा तीसरे दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कमालपुर डाही के प्रांगण की साफ सफाई की गयी.

पूर्व पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव की प्रथम पुण्‍यतिथि कल

9 फरवरी को गाजीपुर जनपद के जैतपुरा स्थित लुटावन महाविद्यालय में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्‍व. कैलाश यादव की प्रथम पुण्‍यतिथि मनाई जायेगी.

सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय का माल्यापर्ण कर स्वागत

रसड़ा नगर के पुरानी मस्जिद स्थित गुलजार अहमद के आवास पर मुस्लिम समाज की बैठक हुई. जिसमें मुसलमानों ने एकमत से समाजवादी पार्टी को मत देने का निर्णय लिया.

कबड्डी का उद्घाटन मुकाबला आजमगढ़ व गोरखपुर के बीच

अजेय क्लब नरहीं के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला आजमगढ़ व गोरखपुर के मध्य खेला गया.

बीमारी की वजह से चुनाव ड्यूटी नहीं कर सकते तो यहां सम्पर्क करें

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन कार्मिकों की तैनाती की है.

भीमपुरा में ईंट से कूंच कर विवाहिता की निर्मम हत्या

भीमपुरा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में मंगलवार की रात अज्ञात लोगों द्वारा एक विवाहिता को ईंट से कूंच कर निर्मम हत्या कर दी गई. उसका शव गांव से 500 मीटर दूर उसके चाचा के डेरा पर बुधवार की सुबह मिला.

नीरज सिंह गुड्डू ने दिया भरोसा, आपके मान सम्मान को आंच नहीं आऩे दूंगा

बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे व सहतवार नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने अपने क्षेत्र के चकफुल, सुहवल, बड़सरी, जागीर,शिवरामपुर आदि दर्जनों गांवो का भर्मण कर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की.