यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध बन गया है – मनोज सिन्हा

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जानते हैं कि मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधुओं की राजनीतिक हैसियत तभी खत्म होगी, जब उनके खिलाफ हर वर्ग, जाति को एकजुट किया जाएगा.

‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न’

शुक्रवार को संत रविदास की 640वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोभा यात्रा निकली, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए.

कोटवा, मधुबनी, मुरारपट्टी में अंचल ने लगाई चौपाल

बलिया विधायक एवं 363 बैरिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल ने शुक्रवार को कोटवा, मधुबनी, मुरारपट्टी आदि गांवो में चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जीत सुनिश्चित कराने की अपील की.

हेमन्तपुर में भी अग्नि का तांडव, बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर

हेमन्तपुर गांव में शुक्रवार की भोर पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी. आग में एक 70 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से झुलस गयी है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

बनारस के आईजी, आजमगढ़ के डीआईजी और गाजीपुर के एसपी का तबादला

पहले चरण के मतदान से ठीक पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने चार जिलों के डीएम, वाराणसी के आईजी, आजमगढ़ के डीआईजी व गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है.

पुजारी की पिटाई कर मंदिर के चढावे को उठा लिया

मठ योगेंद्र गिरी स्थित शिव मंदिर पर चढ़ाए गए 250 रुपये एक व्यक्ति द्वारा उठा लिया गया. रुपये उठाने का विरोध करने पर शिव मंदिर के पुजारी बजरंग दास की पिटाई कर दी गई.

मुजफ्फरपुर में ट्रक व ऑटो की टक्कर में सात की मौत

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर झपहा (मुजफ्फरपुर) में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो में टक्कर में हुए इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई.

हरदिया गांव में आग का कहर, दो परिवार तबाह

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि लगी आग में 2 रिहायशी झोपड़ियों सहित लाखों का सामान जल कर राख हो गया.

इलाहाबाद विवि के छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गम्भीर

विभिन्न मांगों को लेकर इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का छात्र आंदोलन गुरुवार को उग्र हो गया. सांस्कृतिक सचिव का चुनाव लड़ चुके छात्र जाबिर रजा ने शरीर पर पेट्रोल छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया.

सब्ज बाग दिखा खोदा, अब सड़क पर चलना दूभर

सिकन्दरपुर कस्बे में बस स्टेशन चौराहे से कैलाश हलवाई की दुकान तक सड़क के निर्माण हेतु विगत एक माह से खोद कर छोड़ दिए जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

महीने भर से जला पड़ा है कचुअरा मठिया का ट्रांसफार्मर

तहसील क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग स्थित कचुअरा मठिया के ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सीएमओ के औचक निरीक्षण में कहीं ताला लटका मिला तो कहीं कर्मचारी नदारद

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा नदारद मिले.

बलिया समेत तीन जिलोें के बीएसए मुख्यालय से संबद्ध

प्रदेश चुनाव आयोग ने रामपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर तिवारी, हमीरपुर के एसएन सिंह तथा बलिया के डॉ. राकेश सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से सम्बद्ध करने का निर्देश दिया है.

अनुपस्थित कर्मी 10 फरवरी को नहीं आए तो एफआईआर

गुरुवार को टीडी कालेज में दो पालियों में कुल 1935 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सभी कक्षों में जाकर कर्मियों को मतदान की बारीकियों को बताया.

आधार कार्ड से लिंक करवाएं राशन कार्ड – डीएसओ

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने जनपद के समस्त अन्त्योदय/पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों से कहा है कि अपना-अपना आधार कार्ड अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में जमा कराते हुए राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराना सुनिश्चित करें.

चोरी के आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार किया

पकवाइनार चौकी इंचार्ज रामानन्द राय ने बृहस्पतिवार को सरायभारती निवासी फुलमुहम्मद पुत्र मकसूद को कट्टा लेकर घुमते समय सरायभारती स्थित नर्सिंग पुलिया के समीप घर दबोचा.