सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की कवायद

उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक की अध्यक्षता में बांसडीह कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का भाईचारे का त्यौहार है. आपस में सामंजस्य बनाकर होली माननी चाहिए.

बोर्ड परीक्षा को लेकर अभिभावक, बच्चे हलकान

होली पर्व व इस पर्व के ठीक बाद यूपी बोर्ड कर परीक्षा शुरू होने को लेकर अभिभावकों छात्र, छात्राओं की चिंता खासी बढ़ गयी है. बताते चलें कि पढ़ायी लिखायी के ऐन मौके पर चुनाव के आ जाने से परीक्षार्थियों को वैसे भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

देवस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक कृपाशंकर सिंह को पत्नी शोक

देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली के प्रबंधक कृपाशंकर सिंह की पत्नी जानकी सिंह (70) का मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. यह दुःखद समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

इलाहाबाद में सीओ पर रेप की कोशिश का आरोप, सिविल लाइन थाने में महिला ने किया हंगामा

सिविल लाइंस महिला थाने में मंगलवार को महिला और उसकी मां ने जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रही महिला ने आरोप लगाया कि जिले में तैनात एक सीओ ने उसके साथ मारपीट की और रेप का प्रयास किया.

जोड़ियां स्वर्ग में ही नहीं, बैरिया तहसील में भी बनती हैं

बैरिया तहसील के दुर्गा मन्दिर में सोमवार की देर शाम मध्य प्रदेश के युवक ने बलिया की बेटी के साथ शादी रचाई. उप निबन्धक कार्यालय में शादी का पंजीकरण नहीं होने की दशा में अधिवक्ताओं व गणमान्य लोगों की मौजूगी में शादी पर मुहर लगी.

लखनऊ में यूपीएटीएस का आतंकी संग मुठभेड़

ठाकुरगंज के हाजी कॉलीनी में संदिग्ध की तरफ से हो रही है फायरिंग. यूपीएसटीएफ का आपरेशन जारी. ठाकुरगंज राजधानी का बेहद घना इलाका है.

25 लाख की लूट, तीन घंटे के अंदर रकम समेत लुटेरे हत्थे चढ़े

लूट के तीन घंटे के अंदर ही गया पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूट की रकम भी बरामद कर लिया है. मालूम हो कि अपराधियों ने बिहार के गया में सरेआम ड्राइवर को गोली मार पीएनबीकर्मी से 25 लाख लूट लिए थे.

रेवती के बाद अब बांसडीह में दुकानों में लगाई आग

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह, नगर पंचायत के बड़ी बाजार स्थित प्राथमिक स्कूल के पास कपडा धोने वाले की गुमटी में अराजक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे उसमें रखे कपड़े और अन्य चीजें जल गईं.

मुलायम की दूसरी पत्नी बोलीं, अब पीछे नहीं हटूंगी, मेरा बहुत अपमान हुआ है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव आज मीडिया के सामने खुलकर बोलीं. मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता न्यूज एजेंसी के माध्यम से सामने आकर मुख्यमंत्री …

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट, 12 यात्री जख्मी

भोपाल से 120 किमी दूर कालापीपल में जबड़ी स्टेशन के पास मंगलवार सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर (59320) ट्रेन के कोच में ब्लास्ट हुआ. इसमें 12 लोग जख्मी हो गए.

पीसीएस- 2017 प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को होगी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस साल होने वाले परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है. पीसीएस-2017 की प्रारम्भिक परीक्षा 21 मई को होगी. मुख्य परीक्षा 9 सितंबर से प्रस्तावित है.

वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता से पांच लाख नगदी बरामद

फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर पुलिस चौकी के पास जेपी दुबे नामक युवक के पास से 5,00,000 रुपये नगद बरामद किया गया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया इस घटना की सूचना मिली है.

जौनपुर में पुलिस वाहन की चपेट में आटो चालक की मौत

जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल आटो चालक राजकुमार साहू (38) ने आखिरकार उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

हाईकोर्ट में ‘वन बार, वन वोट’ फॉर्मूला लाने की तैयारी

अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में वोट डालने के लिए अधिवक्ताओं का हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करना अनिवार्य होगा. यदि वह किसी और अदालत में प्रैक्टिस करता तो उसे हाईकोर्ट बार के चुनाव में मतदान के अधिकार से वंचित किया जा सकता है.

जीत-हार के साथ मंत्री बनने के भी हो रहे दावे

जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ जीत हार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म तो है ही वहीं दूसरी तरफ सपा, बसपा व भाजपा के सिपहसालार अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत तो जीत हारने के बाद भी उनके मंत्री बनने का दावा कर रहे हैं.

सावधान, होली में मिठाई के नाम पर जहर परोसने की तैयारी है

होली मिलावट का जहर आपकी त्यौहार की खुशियों में खलल डाल सकता है वैसे भी त्योहारों पर तरह-तरह के व्यंजन बनाये जाते हैं और होली मिलन घर आने वाले लोगो का स्वगात भी अबीर गुलाल और मिठाइयों के साथ किया जाता है.

राम जानकी मन्दिर से 300 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित राम जानकी मन्दिर से लगभग 300 वर्ष पुरानी अष्टधातु की छह मूर्तियां रविवार की रात चोरों ने गर्भ गृह का ताला तोड़ कर चोरी कर लिया.

आईएसआई के लिए जासूसी प्रकरण पर चुप क्यों हैं मोदी – अरविंद गोंडवाना

तमाम आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रिहाई मंच, फूलन सेना, इंडियन पीपुल्स सर्विसेज आईपीएस, स्वराज अभियान ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा.

भुड़कुड़ा में पूर्व प्रधान का घर खंगाल ले गए चोर

भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर धनी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान राम विजय सिंह के मकान की चहारदीवारी फांदकर चोर घर में रखे करीब पांच लाख के आभूषण, एक लाख नकदी समेत दो लाख का सामान ले उड़े. चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व चोर परिवार के सभी सदस्यों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिए थे.

इधर पत्नी के वियोग में जान दे दी, उधर पति से झगड़ कर खुदकुशी कर ली

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता गांव में पत्नी के वियोग में सोमवार को फूलबदन (26) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. इससे उसकी मौत हो गई. इसी क्रम में गाजीपुर में पति से झगड़ा होने पर रविवार की रात पत्नी ने घर के बाहर पेड़ से लटककर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली.