स्कार्पियो की चपेट में आऩे से छह टेंपो सवार जख्मी

गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे टेंपो एवं स्कॉर्पियो की टक्कर में टेंपो सवार तीन मजदूर तथा 3 स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग ले रही छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई. टक्कर के बाद स्कार्पियो सवार गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.

ईवीएम का रोना छोड़कर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में आएं सपा-बसपा-कांग्रेस

सपा-बसपा-कांग्रेस को ईवीएम का रोना छोड़कर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में आ जाना चाहिए. पिछले चार दिनों में मैंने करीब तीन दर्जन विधानसभाओं के वोटिंग पैटर्न, सपा-बसपा-भाजपा को मिले पोस्टल बैलेट देखने के बाद दावे के साथ कह सकता हूँ कि ईवीएम से कहीं कोई छेड़छाड़ नहीं लगती है.

16-03-2017 – अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

कालजयी लोक शिल्पी वीरेंद्र सिंह धुरान को भावभीनी सुर श्रद्धांजलि

भोजपुरी के कालजयी लोक शिल्पी वीरेंद्र सिंह धुरान की स्मृति में मंगलवार को उनके पैतृक गांव बसंतपुर में उनके शिष्यों ने सुर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस मौके पर भोजपुरी गीत-संगीत की दुनिया के जानेमाने कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से अपने आदर्श गायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

यूपी बोर्ड के साथ प्रशासनिक मशीनरी का भी ‘इम्तहान’

यूपी बोर्ड की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है. तैयारी पूरी है. नकल रोकने की. चाक चौबंद व्यवस्था है. नकल के मामले में कुख्यात हैं यहां के कुछेक केंद्र.

जयप्रकाशनगर में नकल विहीन परीक्षा की ‘अग्नि परीक्षा’

चुनाव और होली के संपंन होने के बाद आज से हाईस्‍कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा का समर शुरू होने जा रहा है. प्रशासन और विद्यालयों में तैनात शिक्षक इस परीक्षा में सख्‍ती से निबटने के लिए भले ही तैयार हैं, किंतु परीक्षा शुरू होने से पहले ही हर जगह कक्ष निरीक्षकों के अभाव की वही पूरानी कहानी सामने है.

घाघरा में गोता लगा दतहा से मांझी तक तलाशा, मगर कामयाबी नहीं मिली

आर्यन भारद्वाज उर्फ सन्नी की खोज में बुधवार को वाराणसी से आए विशेष पीएसी के जवान व एनडीआरएफ की टीम घाघरा नदी में सुबह ही उतर गई.

सुर ताल बिगड़ने से विवाद शुरू, गाली गलौज, पथराव

दोकटी थाना क्षेत्र के मुरली छपरा व नवानगर गांवों के लोगों के बीच होली गीत गाते समय एक दूसरे का सुर ताल बिगाड़ने के आरोप से शुरू विवाद मे गाली-गलौज व जमकर मारपीट हो गई. घटना होली के शाम की है. तब बवाल को शांत करने पहुंची पुलिस टीम पर भी नवानगर के लोगों ने पथराव किया था.

नेपाल में फिर गहराया राजनीतिक संकट

नेपाल फिर मझधार में दिख रहा है. मधेसी मोर्चा के एक घटक संघीय समाजवादी फोरम ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है. इसके बाद नेपाल में एक बार फिर राजनीतिक समीकरण बड़ी तेजी से बिगड़ रहे हैं. राजनीतिक पंडितों का भी मानना है कि प्रचंड सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं.

नारायणपुर में भी मारपीट, पथराव में तीन घायल, आगजनी

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विद्या भवन नारायणपुर में होली के दिन गुमटी में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट, पथराव में दो पक्षों के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

दो गुटों में जमकर मारपीट, तोड़ फोड़, आगजनी, फोर्स तैनात

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में होली के दिन रंग डालने को लेकर उपजे विवाद ने बुधवार को राजनीतिक रूप धारण कर लिया. स्कूल में प्रवेश पत्र लेने के दौरान दो वर्गों के छात्रों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं ने इस विवाद के बारूद में चिंगारी का काम किया.

उदयपुरा गांव में रुद्र महायज्ञ के पहले दिन निकली शोभा यात्रा

उदयपुरा गांव में क्षेत्र के कल्याण के लिए हो रहे रुद्र महायज्ञ के प्रथम दिन बुधवार को कई गांवों की महिलाएं व पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश में जल लेकर पूरे गांव का भ्रमण कर हर हर महादेव के नारे लगाये.

कानपुर में भरभराकर गिरा कोल्ड स्टोरेज, छह की मौत

कानपुर में एक कोल्ड स्टोर की पूरी बिल्डिंग एक धमाके में भरभरा कर गिर गई. जिसमें 30 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में घायलों में से पांच लोगों की हैलेट में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

तेज आवाज के साथ फटा मोबाइल, दिव्यांग जख्मी

देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के बेलबा बाबू के रहने वाले एक दिव्यांग युवक की जेब में रखे मोबाइल में बुधवार को अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हो गया. जेब में धमाका होने से युवक बाइक से गिर गया. उन्हें हल्‍की चोट आई है.

विधायक संजय यादव को मंत्री बनाए जाने की मांग

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा बलिया की एक बैठक बलिया मार्ग स्थित एक आरा मशीन के प्रांगण में हुई. इसमें विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर से संजय यादव के विधायक चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई.

चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, पुलिस ने भगा दिया

थाना क्षेत्र के सुघर छपरा गांव में मंगलवार की रात भैस खोलकर ले जा रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया और पुलिस ने न जाने क्यों कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया.

विधानसभा में बसपा के नेता लालजी वर्मा व उप नेता उमाशंकर सिंह होंगे

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी का नया नेता नियुक्त किया है. बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में कल शाम यहां हुई विधायकों की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया.

नेता विरोधी दल की दौड़ में आजम, राम गोविंद और शिवपाल

नेता विरोधी दल के लिए भी समाजवादी पार्टी में मगजपच्ची शुरू हो गई है. सपा के नए ट्रेंड के मुताबिक इस मुद्दे पर मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव का खेमा अखिलेश यादव से अलग विचार रखता है. जानकार सूत्र बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव आजम खां को नेता विरोधी दल बनाना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव ने आठवीं बार विधायक बने राम गोविंद चौधरी को.

ट्रेन के साथ घिसटते 300 मीटर तक चली गई कार

फेफना इंदारा रेलवे प्रखंड के पकवाइनार स्थित कटियारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की देर रात क्रॉसिंग तोड़कर स्विफ्ट डिजायर कार उत्सर्ग एक्सप्रेस से टकराकर गई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने के लिए विधायकों का हठयोग

यूपी में सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कभी खन्ना, कभी महाना, कभी मौर्या और कभी योगी का नाम तेजी से उभरता है. इस बीच खबर आ रही है कि गोरखपुर के बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने के लिए पूर्वांचल के बीजेपी विधायकों ने गोपनीय तरीके से हठयोग शुरू कर दिया है.