नकल कराता बाप, जुगाड़ में चाचा-मामा-मौसा-भईया

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की प्रशासन की सारी कवायदें उतना असरकारी नहीं दिख रहीं है, जितनी की अपेक्षा की जा रही है.

दयाछपरा में शराब की भट्ठियों पर फिर छापेमारी

बैरिया थानान्तर्गत दयाछपरा मे संचालित अवैध महुआ निर्मित शराब की भट्ठियों पर क्षेत्राधिकारी त्रयम्बक नाथ दुबे के नेतृत्व में रविवार के दिन बैरिया, हल्दी, दोकटी एवं पीएसी टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी.

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की रणनीति पर चर्चा

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 02 अप्रैल की सफलता के लिए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई. जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को पूरे मनोयोग से अभियान में लग जाने को कहा.

जिले के सभी अवैध स्लाटर हाउस को बंद करा दिए गए हैं – डीएम

शासन के निर्देश के क्रम में सभी अवैध स्लाटर हाउस को बंद करा दिए गए हैं. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस व एसपी आरपी सिंह ने शनिवार की देर शाम सभी नगरपालिका व नगर पंचायत के ईओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर और भी कई जरूरी दिशा निर्देश दिए.

सुखपुरा में गेहूं के खेत में मिली नवजात बच्ची

भेदी ब्रम्ह स्थान के समीप सुखपुरा बेरुवारबारी मार्ग के दक्षिण गेहूं के खेत मे रविवार की सुबह एक नवजात बच्ची मिली, जिसे सुखपुरा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद भागमनी देवी पत्नी हीरा राजभर निवासी कस्बा सुखपुरा को पालन पोषण हेतु सौंप दिया.

बैरिया, दोकटी, रेवती, हल्दी व सिकंदरपुर थानों में भी चली स्वच्छता की पाठशाला

क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दुबे ने सर्किल के बैरिया, दोकटी, रेवती व हल्दी थानों में मुख्यमन्त्री के अपेक्षाओं के अनुरूप समस्त अधीनस्थों को स्वच्छता व कर्मठता तथा निष्ठापूर्वक कर्तव्य पूर्ति का शपथ दिलाया, साथ ही समस्त सहयोगियों के साथ मिल कर थानों की साफ सफाई की.

कर्ण छपरा में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कल

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड के संयोजकत्व में प्राथमिक पाठशाला कर्ण छपरा सुकरौली, मिल्की में सोमवार को 9 बजे से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है.

जंगीपुर में करेंट की चपेट में आए कर्मचारी की मौत

बर्फ की फैक्‍ट्री में काम कर रहे कर्मचारी की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना जंगीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है.

जब सूचना देने के आधे घंटे बाद तक मौके पर नहीं पहुंचा ‘100 नंबर’

बीते शुक्रवार की रात एक लडकी अमाव मोड़ पर आठ बजे के करीब सड़क किनारे बैठी मिली. बात विचार से यह प्रतीत हो रहा था कि वह मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ नहीं है.

86,134 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया – डीआईओएस

जनपद में कुल 546 विद्यालय वित्तविहीन एवं वित्त पोषित है, जिसमें 91 वित्तपोषित है. इसके साथ 28 राजकीय विद्यालय एवं 29 वित्तविहीन संस्कृत विद्यालय है, इस प्रकार कुल 603 विद्यालय है.

नगर के छोटे बड़े वधशालाओं के बंद करवाया, स्वच्छता पर जोर

जिलाधिकारी गोविंद राजू के निर्देश पर नगर क्षेत्र में स्थापित बड़े-छोटे वधशालाओं को बंद करा दिया गया है. उक्त जानकारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संतोष कुमार मिश्र ने दी है.

नव वर्ष कार्यक्रम एवं नगर में पथ संचलन की योजना बनायी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को संघ कार्यालय टाउल हाल पर भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम एवं नगर में होने वाले पथ संचलन कार्यक्रम की योजना बनायी. जिला प्रचार प्रमुख अरूण कुमार मणि ने बताया कि 29 मार्च को भारतीय नव वर्ष प्रारम्भ हो रहा है.

प्राचार्य ने करायी डायट परिसर की सफाई

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाइनार के प्राचार्य कुबेर सिंह के दिशा निर्देशन में संस्थान परिसर में कर्मियों के साथ शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया.

कमतैला गांव के पास पलटा टेम्पो, दो की हालत गंभीर

नगरा मार्ग पर कमतैला गांव के समीप एक टेम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गयी. टेम्पो में सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.

महराजपुर गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर गांव में शनिवार की भोर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया. युवक की मौत पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं.

25/03/2017 – अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

जिला पंचायत की बैठक में ढ़ैचा बीज उपलब्ध कराने पर चर्चा

जिला पंचायत के नरेंद्र देव सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें सीडीओ संतोष कुमार के अलावा बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह सहित जिपं सदस्यों ने प्रतिभाग किया.

अचानक नगरा पहुंचे जिलाधिकारी, परीक्षा का लिया जायजा

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने शनिवार को नगरा क्षेत्र के स्कूलों पर अचानक पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया. इस दौरान नगरा कस्बे के जनता इंटर कालेज से कुछ ही दूरी पर फोटो स्टेट की दुकानों के खुली होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताई.