नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने किया नगर भ्रमण

चैत शुक्ल एकम सम्बत 2074 हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान सहतवार के प्रांगण से स्कूली बच्चों एवं स्वयं सेवक संघ के सदस्यों द्वारा नगर भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नवरात्र के मद्देनजर शांति समिति की रेवती में बैठक

मंगलवार को नवरात्र के मद्देनजर शांति समिति की बैठक स्थानीय थाना प्रांगण में मंगलवार को एसआई सर्वेन्द्र राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

खड़े ट्रक से भिड़ा डीसीएम, बनारस के ड्राइवर की हालत गंभीर

रसड़ा – कासिमाबाद मार्ग पर सरदासपुर गांव स्थित बीज गोदाम के समीप सोमवार की देर रात मालवाहक डीसीएम खड़े ट्रक से जा भिड़ा. इस हादसे में डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.

रेवती सब्जी मंडी में आग से चार दुकानदार तबाह

रेवती नगर के सब्जी मंडी में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में चार सब्जी दुकानदारों की झोपड़ियों में रखी नगदी सहित हजारों रुपये की सब्जियां व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया

डीजीसी क्रिमिनल श्याम नारायन यादव को सम्मान चिन्ह

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने मंगलवार को प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी (डीजीसी क्रिमिनल) श्याम नारायन यादव को सम्मान चिन्ह भेंट किया.

1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर चिलकहर से विधायक चुने गए थे रामगोविंद

उत्तर प्रदेश के सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक बांसडीह के समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है.

27/03/2017 – अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, …

ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे ग्राहक बनकर, तान दिए तमंचा

सर्राफा की दुकान पर ग्राहक बनकर आये तीन बदमाशो ने तमंचे के बल पर सर्राफा व्‍यवसायी को लुटने की कोशिश की, लेकिन सर्राफा व्‍यवसायी बदमाशों से भीड़ गया.

14वें वित्त के तहत मिली धनराशि के अनुमोदन संबंधी हुई बैठक

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगरपालिका व नगर पंचायत के ईओ व चेयरमैन के साथ बैठक की. इसमें 14वें वित्त में आवंटित धन के अनुमोदन पर चर्चा हुई.

जिलाधिकारी ने की साफ-सफाई, लोगों को भी किया प्रेरित

स्वच्छता अभियान में तेजी इस कदर आ गयी है कि प्रदेश से लेकर जनपद तक के उच्चाधिकारियों के हाथों में भी झाड़ू आदि सफाई सामग्री दिखने लगी है. कलेक्ट्रेट परिसर में भी जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस के नेतृत्व में सफाई अभियान चला.

सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर शिविर आज

पावर कारपोरेशन के तत्वावधान में विद्युत उपकेंद्र पर 28 मार्च को एक शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें बिलों में सुधार के साथ ही बकाया जमा कराया जाएगा.

हल्दी और दुबहड़ में अवैध खनन के मामले में ट्रैक्टर सीज

इलाकाई पुलिस ने रविवार की शाम बिहार घाट से आ रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली लाल बालू पकड़ा. इस मामले में देर रात संबन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया. अवैध खनन व अवैध ट्रांसपोर्टिंग का मामला है.

दलनछपरा की तरफ मुड़ते ही खड्ड में जा पलटी स्कार्पियो

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं सोनबरसा चौराहा से दलनछपरा जाने व उधर से आने वाले. ऐन सोनबरसा चौराहे से दलनछपरा की तरफ मुडते ही टर्निग पर ही दाहिने तरफ खतरनाक खड्ड है.

चांदपुर में हुआ नवनिर्वाचित विधायक का जबरदस्त स्वागत

सोमवार को नव निर्वाचित विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह का पहला स्वागत उनके ही गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर मे शिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया.

दस दिन से बंद एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के खिलाफ ग्राहक सड़क पर उतरे

भारतीय स्टेट बैंक शाखा सुखपुरा के ग्राहक सेवा केंद्र सुल्तानपुर के दस दिन से बन्द रहने से आक्रोशित खाता धारकों ने केंद्र पर प्रदर्शन करने के साथ साथ सुखपुरा-बेरूआबारी मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी क़तारें लग गई.

रसड़ा पुलिस का योगी इफेक्ट, युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा

योगी सरकार की हनक रसड़ा में भी देखने को मिली. पुलिस ने सोमवार को रामलीला मैदान से डेढ़ दर्जन युवाओं को हिरासत में लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया.

बांसडीह में पकड़ा गया मुन्ना भाई, 8 और नकलची हत्थे चढ़े

बांसडीह क्षेत्र के जमुना प्रसाद इण्टर कालेज में सोमवार की सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को कालेज के प्रिंसिपल ने पकड़ लिया और उसको परीक्षा देने से वंचित कर दिया

आधी रात गए किशोरी संग बेजां हरकत, पुलिस के हत्थे चढ़ा

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा त्रिकालपुर में रविवार को आधी रात गए 2 बजे के करीब छत पर सो रही 12 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले मे सहतवार पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर 354ए आईपीसी के तहत चालान कर दिया.

सहतवार में लाठी डंडों से मारकर महिला का सर फोड़ा

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं 14 में सोमवार के सुबह शौच करने गई महिला को खेत की रखवाली कर रहे लोगों ने लाठी-डण्डों से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया.