अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई 

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षक श्याम नारायण पाठक व राजेंद्र मिश्र का विदाई समारोह प्राथमिक विद्यालय नगवा पर आयोजित किया गया.

दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में व्यापारी की मौत

बांसडीह ब्लॉक के पास हुए मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शेमुषी विद्यापीठ के छात्रों को थानेदार ने दिलायी स्वच्छता की शपथ

शेमुषी विद्यापीठ में गुरुवार के दिन रेवती थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय द्वारा छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई.

24 घण्टे बाद भी श्रीनगर के अग्नि पीड़ितों तक नहीं पहुंची मदद  

श्रीनगर नई बस्ती में आग लगने के 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा अग्नि पीड़ितों को कोई मदद नहीं पहुचाया गया.

भरौली में भी धूम धाम से मना महावीरी महोत्सव

हर वर्ष की तरह इस साल भी भरौली में महावीरी जयंती महोत्सव बडे ही धूम धाम से मनाया गया. यहा के प्रसिद्ध हनुमान गढी गंगातट पर 24 घण्टे अखण्ड कीर्तन एवं विशेष पूजा के बाद आज मंगलवार को हवन एवं पूर्णाहुति हुई.

निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा

सत्य, प्रेम, करुणा, दया व सहयोग की दैवी राह पर चलने से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है. चालाकी, होशियारी, छल, कपट और बदले की राह पर दुख और दर्द ही मिलते हैं. यह बातें जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी मारुति किंकर जी महाराज ने कही. वह संत यतिनाथ मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय हनुमान जयंती समारोह के अंतिम दिन मंगलवार की रात प्रवचन कर रहे थे.

रसड़ा में अवैध बूचड़खाने को दोबारा सील किया गया

नगर वार्ड संख्या 18 में एक अवैध बंद बूचड़खाने को हिन्दू युवा वाहिनी संगठनों के हस्तक्षेप से महन्थ कौशलेन्द्र गिरी की मौजूदगी में एक बार फिर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम सील किया.

मॉस्क्विटो क्वॉयल बना अगलगी का सबब, कोटवारी में झोपड़ी राख

कोटवारी गांव में मंगलवार को देर रात कछुआ छाप अगरबत्ती से रिहायसी झोपडी में आग लग गयी. इस अगलगी में नगदी समेत एक बकरी और एक गाय झुलस गई. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया.

तिरनई-पलिया व खैरा निस्फी गांव के सोनाडीह मौजे में अग्नि की विनाश लीला

उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई – पलिया गांव के बीच सोमवार को 10 बजे दिन में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण लगभग 30 एकड गेंहू की फसल जल कर राख हो गई.

टीचर आठ पर एक, मगर पीने के पानी तक के मोहताज हैं बच्चे

चंदाडीह स्थित जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बच्चों की प्यास बुझाने के लिए लगा हेण्डपम्प अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है.

घुड़दौड़ में ब्रह्मपुर के पंकज त्रिपाठी अव्वल, गाजीपुर के गणेश सिंह दूसरे नंबर पर

दोकटी थाना क्षेत्र के लच्छूटोला गांव में ग्राम प्रधान दलकी नम्बर -एक स्वामी नाथ यादव के सौजन्य से अन्तर जनपदीय अश्व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित किया गया. जिसमे उत्तर प्रदेश कई जिलों के साथ ही बिहार प्रान्त के शौकीन अश्वारोही अपने अश्व को लेकर आये और दौड़ मे भाग लिये.

बदला स्कूलों का समय, चिलचिलाती धूप में राहत का संदेशा

तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया है. अब जिले के सभी स्कूल प्रात: सात बजे से दोपहर बारह बजे तक खुलेंगे.

रामपुर असली, भरथांव व मठिया लिलकर गांवों में अग्नि का तांडव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भरथांव व मठिया लिलकर गांवों और गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली में बुधवार की दोपहर आग ने कहर बरपाया.

मामूली विवाद में चले लाठी- डंडे, रिपोर्ट दर्ज

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेऊर में रास्ते के मामूली विवाद में मंगलवार के देर रात्रि लगभग सात बजे दो पक्षों में जमकर लाठी-डण्डे चले.

रास्ते के विवाद में बेऊर में मारपीट, युवक की मौत

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेऊर में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार की रात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी.

अनवारे आसी कान्फ्रेंस में इस्लाम व कुरआन पर चर्चा

मदरसा दारुलओलूम सरकारे आसी के प्रांगण में आयोजित अनवारे आसी कान्फ्रेंस में जहां ओलेमा ने इस्लाम व कुरआन के बारे में चर्चा किया.

मोहल्ला डोमनपुरा व माल्दा चट्टी पर अग्नि का तांडव

मोहल्ला डोमनपुरा में आग लग जाने से दो झोपड़ियों सहित उनमें पड़े हजारों रुपए का सामान जल कर नष्ट हो गए. माल्दा चट्टी पर स्थित कपड़ा व किराना के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर नष्ट हो गए.

पूरे दम खम से नगर पंचायत चुनाव में भागीदारी करेगी भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. इसमें नगर पंचायत चुनाव के बारे में चर्चा किया गया. साथ ही दमखम के साथ चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया गया.

बालूपुर मार्ग पर शराब दुकान के खिलाफ महिलाएं सड़क पर

बालूपुर मार्ग स्थित शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को दोपहर में करीब 5 दर्जन महिलाओं ने दुकान के सामने मार्ग पर अचानक जाम लगा दिया.