तमंचा दिखाकर राहगीरों की बाइक, नकदी व मोबाइल की लूट

टोला शिवन राय के पूरब सठिया ढाला पर सोमवार की रात हथियारबन्द लुटेरों ने बाइक सवार दो लोगों से लूट पाट किया. कट्टा की मुठिया से सिर पर वार करके उन्हें घायल भी कर दिये.

सपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर बच्चा पाठक को दी श्रद्धांजलि

विधानसभा बांसडीह के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बांसडीह स्थित सिनेमा हॉल पर हुई. जिसमें बांसडीह के पूर्व विधायक बच्चा पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया.

गोपाल नगर दियारे में खलिहान में अग्नि का तांडव

रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर दियारे में मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 70 परिवारों के खलिहान में रखें एक लाख से भी अधिक गेहूं के बोझ जल कर खाक हो गए.

24/04/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

साफ करने का झांसा देकर गहने ले उड़े उचक्के

कोतवाली क्षेत्र के पटना गांव में रविवार की शाम को गहना साफ करने के बहाने ठगों ने दो महिलाओं से पांच-पांच थान सोने व चांदी के लगभग दो लाख के गहनों को लेकर फरार हो गई. इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

घर से भागी युवती को पुलिस ने पकड़ा, मेडिकल को भेजा

कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा गांव से भागी हुई युवती को पुलिस ने सोमवार को नगर के भगत सिंह तिराहा पर पकड़ लिया. लड़की के पिता ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर उसके अपहरण करने पर आरोप कोतवाली पुलिस में लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाया था.

सोनिया गांधी का संदेश लेकर पहुंचे पूर्व सांसद राजेश मिश्र

पूर्व मंत्री बच्चा पाठक के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनका संदेश लेकर वाराणसी के पूर्व सांसद व कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा ने पुष्प चक्र और शोक संदेश लेकर पहुंचे.

पचखोरा में पूर्व प्रधान का घर चोरों ने खंगाला, बड़सरी में भी चोरी

थाना क्षेत्र के पचखोरा में रविवार की रात रोशनदान के सहारे पूर्व प्रधान के घर में प्रवेश कर चोरों ने लाखों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. उधर गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव में भी सूने घर में चोरी की सूचना है.

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर व थ्रेसर सहित दो को पकड़ा

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्याभवन नारायणपुर से 3.30 बजे दो ट्रैक्टर एक स्वराज व एक महेंन्द्रा डीआई एवं एक थ्रेसर व एक ट्राली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

तो पटरी पर आ ही गया बिल्थरा रोड गेहूं क्रय केन्द्र

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विपणन निरीक्षक संजय कुमार गौतम की देख रेख में बिल्थरारोड कृषि मण्डी विपणन केंद्र पर क्षेत्र के किसानों के गेंहू की खरीदारी जोरशोर से चल रही है.

एक पखवारे से लापता पुत्र को पाकर छलक पड़े आंसू

गाजीपुर जिले के रामगढ़ कथपुरवा से डेढ़ माह पूर्व लापता हुए लड़के का समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद लड़के को आखिकार रविवार को असली माँ- बाप मिल ही गये.

विधायक की शिकायत पर एसपी ने तीन सिपाहियों को किया लाइन हाजिर

चांददियर पुलिस चौकी के सामने वाहनों से अवैध वसूली करते समय विधायक सुरेंद्र सिंह ने तीन सिपाहियो के खिलाफ विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने एसपी व एएसपी से बात की. व्यवस्था के प्रति तल्खी दिखाते हुए कहा कि वसूली करने वाले सिपाहियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें

पॉलिटेक्निक जेईई में जिले में 11932 स्टूडेंट्स ने भागीदारी की

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित पालिटेक्निक डिप्लोमा इंजीनियरिंग, टेक्नोलाजी पाठ्यक्रम- ग्रुप-ए सिविल, इले., मैकेनिकल, कम्प्यूटर साइंस, केमिकल, इंफारमेशन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रानिक्स आदि ब्रांचों की प्रवेश परीक्षा प्रातः नौ बजे से 12 बजे तक जनपद में कुल 27 केन्द्रों पर निर्धारित कुल 12926 छात्रों में 11932 ने परीक्षा दी.

मीरा पाठक की माने तो ओडीएफ गांव घोषित होने को है तैयार नगवा

स्वच्छ भारत अभियान एवं नमामि गंगे योजना के तहत गांव में बन रहे शौचालय एवं साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए रविवार की सुबह अचानक बलिया के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार पहुंचे.

माल्दा चट्टी के पास बाइक पलटी, इलाज के लिए युवक जिला अस्पताल रवाना

माल्दा चट्टी के समीप बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बादशाही ऐश का चश्मदीद रहा पोखरा आज अपनी दुर्दशा की गवाही दे रहा

बारिश की कमी व अन्य कारणों से क्षेत्र के पोखरे व गड़हियों के सुख जाने से जहां पानी की किल्लत बढ़ गई है, वहीं अनेक ऐतिहासिक पोखरे अतिक्रमण की चपेट में अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं. उन्हीं में एक है नगर के पूर्वी – दक्षिण भाग में मौजा किलाकोहना में स्थित ऐतिहासिक किला का पोखरा.

बउल्डीह में गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत

उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा-फरसाटार मार्ग पर सोमवार को बउल्डीह में साइकिल सवार तुर्तीपार निवासी गुड्डू जायसवाल (40) पुत्र श्रीकिशुन जायसवाल की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बलिया का निर्विरोध चुनाव

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को रामलीला मैदान स्थित तहसीली स्कूल के प्रांगण में सम्पन्न हुआ.

सुरभि महायज्ञ का पूजन व भंडारा

द वैदिक प्रभात फाउण्डेशन के तत्वावधान में द वैदिक गौधाम गौशाला के भूमि पूजन के अवसर पर कलश शोभा यात्रा पियरिया शिववालय से प्रारम्भ होकर सिंहाचवर होते हुए निर्माणाधीन गौशाला प्रांगण में विशाल जनसमूह के रूप में प्रवेश किया.

सेवायोजन कार्यालय बहादुरपुर में रोजगार मेला 27 को

शासन की मंशा के अनुरुप बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बहादुरपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय पर 27 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन होगा.