सिकंदरपुर चौकी प्रभारी को एसपी का प्रशस्ति पत्र

महावीरी झंडा के जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में दिए गए सहयोग के लिए सीओ श्यामदेव ने चौकी प्रभारी सरफराज खांन को एसपी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

पंदह में बाल विकास पोषाहार योजना कुपोषण की चपेट में

विकास खंड पंदह के बाल विकास पोषाहार योजना अंतर्गत संचालित केंद्रों की स्थिति दयनीय है. इस योजना के तहत जो भी सामान संबंधित केंद्रों पर आता है, वह संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है. इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, पड़ोसी के यहां छुपकर बचाई जान

भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष के घर पर गुरुवार की सुबह अराजक तत्वों ने फायरिंग कर तोड़ फोड़ एवं लूटपाट किया. सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए.

रसड़ा में सड़क हादसों में बुजुर्ग दंपति समेत चार घायल

नगर के प्यारेलाल चौराहे पर जहां टेम्पो की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, वहीं सरदासपुर पुलिया के समीप स्कार्पियो पलटने से बुजुर्ग दंपति जख्मी हो गए. 

2019 की तैयारी में पूरी निष्ठा के साथ लगे भाजपा कार्यकर्ता – बैरिया विधायक

भारतीय जनता पार्टी के बैरिया में गुरुवार को आयोजित एक दिवसय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी के रीढ़ है.

05/07/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

वन महोत्सव पर निकाली गई प्रभातफेरी

वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को बलिया तहसील क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हल्दी व प्राथमिक विद्यालय भरसौता के बच्चों व अध्यापकों द्वारा पौधरोपण किया गया.

Power Cut

पिछले 24 घंटे से द्वाबा में बत्ती गुल, बिजली अफसरों के फोन स्विच आफ

बैरिया, रानीगंज बाजार सहित पूरे क्षेत्र की बिजली पिछले 24 घंटे से नदारद है. अवर अभियंता रतनलाल सहित विभाग के जिम्मेदार लोग अपने मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिए हैं.

कोटवा नारायणपुर में गंगा किनारे पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया

ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोटवा नारायणपुर में गंगा किनारे पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया.

छपरा लौट रहे बाइक सवार स्कार्पियों की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा गंभीर

थाना क्षेत्र के ठेकहा पुलिया के समीप बीती रात बाइक व स्कार्पियो की टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक की मौत तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

तेंदुआ में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो भैंसें मरीं

उभांव थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बुधवार सुबह 10 बजे 11 हजार के हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दो भैंसों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना से पशु स्वामी को भारी क्षति हुई है. 

मनरेगा कार्य में ट्रैक्टर व जेसीबी का प्रयोग, बीडीओ ने कैफियत तलब की

विकास खण्ड बेलहरी के जवही दियर गांव निवासी संदीप ओझा, ग्राम रोजगार सेवक जगत नारायण यादव समेत दर्जन भर ग्रामीणों ने बीते 27 जून को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार से मिलकर शिकायती पत्र दिया था.

तीसरी बार भोजापुर मार्ग से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

बैरिया डाकबंगला रोड पर सड़क किनारे कुछ दिनों से चलाई जा रही सरकारी शराब की दुकान हटाने के आश्वासन देने के बावजूद अधिकारी निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी दुकान नहीं हटवाया गया.

कहीं रूक रूक कर, कहीं लगातार हो रही बारिश, किसानों के चेहरे खिले

सिकंदरपुर में बुधवार को सुबह 8 घंटे तक हो रही अनवरत रिमझिम बारिश ने लोगों को जहां गर्मी से राहत प्रदान किया है. वही ग्रामीण अंचलों में खेती के कार्य में अचानक तेजी आ गई है.

शिवरामपुर ढाले के पास कार्बाइन व राइफल समेत दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े

शिवरामपुर ढाले के पास स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय व थानाध्यक्ष दुबहड़ विनीत राय व उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को कार्बाइन और राइफल समेत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया. 

खाकी बाबा मठ मानिकपुर में योगाभ्यास का समापन

मनियर क्षेत्र के मानिकपुर के खाकी बाबा मठ में योग गुरु धनंजय जी आर्य द्वारा कराए जा रहे पांच दिवसीय योगाभ्यास का समापन बुधवार को हो गया.

बजरंग क़ालेज में दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई, ननहुल व संदवापुर में भी प्रवेश शुरू

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में बीए प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है.

राजेश कुमार ने सिकंदरपुर में एसडीएम का कार्यभार संभाला

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से आए राजेश कुमार को एसडीएम सिकंदरपुर बनाया गया है, जबकि बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार को मुख्यालय से अटैच किया गया है.

नींबू गांव में भूमि विवाद में पट्टीदारों के बीच जमकर चटकीं लाठियां, 14 घायल

कोतवाली क्षेत्र के नींबू ग्राम सभा में बुधवार को दस बजे जमीन के विवाद में दो पट्टीदारों में जमकर लाठियां चटकीं. इस संघर्ष में 14 लोग घायल हो गए.