24 घंटे में घाघरा नदी के जलस्तर में करीब 2 फीट की वृद्धि

क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच नदी बीच उभरे बालू के टीले नदी जल में समाहित होते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में करीब 2 फीट की वृद्धि हुई है.

घाघरा के जलस्तर मे रफ्ता-रफ्ता बढ़ाव, बढ़ी धुकधुकी

घाघरा नदी के जलस्तर में हो रहे बढ़ाव और तटवर्ती गांवों में हो रहे कटान को देखते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कनौजिया ने एसडीएम सुनील श्रीवास्तव व सीओ रसड़ा श्रीराम के साथ कटान हो रहे चैनपुर गुलौरा व तटीय गांवों के नदी तट बन्ध का दौराकर वस्तुतः स्थिति का जायजा लिया.

अठगांवा में घाघरा का तेवर तल्‍ख देख, उड़े सबके होश

इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) में आखिरकार वहीं हुआ, जिसका डर सभी ग्रामीणों को था. यहां घाघरा सठिया ढ़ाला के सीध में काफी तल्‍ख हो चली हैं.

पं. अमरनाथ मिश्र की 91वीं जयन्ती 9 को, आप भी हैं आमंत्रित

अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा के प्रांगण में समग्र विकास के अग्रदूत पं. अमरनाथ मिश्र की 91वीं जयन्ती 9 जुलाई को प्रातः 10 बजे से मनाई जाएगी.

दोकटी फीडर – मगर हफ्ते भर से ढिबरी के ही भरोसे है लालगंज के इर्द गिर्द का इलाका

पिछले एक सप्ताह से दोकटी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण इस उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

कहीं फिर तबाही की वही दास्‍तां इस बार भी न लिख दे घाघरा

बैरिया तहसील क्षेत्र में ही बिहार की सीमा से सटे यूपी का एक पंचायत है इब्राहिमाबाद नौबरार. इसे लोग अठगांवा के नाम से भी जानते हैं. घाघरा कटान से तबाही की एक भयानक दास्‍तां को समेटे इस गांव की आबादी घाघरा के उफान पर आते ही सहम जाती है.

दुबेछपरा में बारिश से रुका बाढ़ कटान रोधी कार्य, तटवासी सशंकित

बैरिया तहसील क्षेत्र के दुबेछपरा, गोपालपुर में चल रहे कटानरोधी कार्य में बारिश रोड़ा बनी हुई है. उधर, गंगा के जल स्तर में धीरे-धीरे बढ़ाव का क्रम शुरू हो जाने के कारण विभाग के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए हैं.

शिक्षक यादवेश सिंह यादव के असामयिक निधन पर शोक

टगुनिया स्थित रामऔतार इण्टर कालेज के प्रबन्धक संजय यादव के भाई व इण्टर कालेज के सहायक अध्यापक यादवेश सिंह यादव (30 वर्ष) का बृहस्पतिवार की सुबह बीएचयू वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया.

चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा आज

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि आठ जुलाई को बांसडीह स्थित सपा कार्यालय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.

भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री आज बलिया में

उत्तर प्रदेश के जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी 8 जुलाई शनिवार को 11 बजे चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धान्जलि सभा में भाग लेंगे.

जीएसटी से जुडी जानकारी के लिये हेल्प डेस्क

वाणिज्य कर कार्यालय में व्यापारियों को जीएसटी के रजिस्ट्रेशन अथवा माइग्रेशन की प्रक्रिया में आने वाली किसी भी समस्याओं के समाधान हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है.

06/07/2017– आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.

18 से कम उम्र की बालिकाओं का विवाह गैरकानूनी, टॉल फ्री नम्बर पर बताएं

जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बताया कि जनपद में कही भी किसी जगह पर 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का विवाह करना गैर कानूनी है.

इधर दुकानदार मिठाई तौलना शुरू किया, उधर उचक्के कैश बॉक्स लेकर रफू चक्कर

कस्बा स्थित एक दुकान से बदमाश कैश बॉक्श लेकर भाग गए. दुकानदार के अनुसार उसमे दिन भर की बिक्री के चार हजार रुपये थे.

बांसडीह पुलिस ने भी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने ग्राम रेगहा रिंग बंधे से  ट्रैक्टर ट्रॉली सहित उस पर लदी 147 पेटी अंग्रेजी शराब व डुहिजान हुसेनाबाद स्थित दीनबंधु शर्मा के  ईंट भट्ठे से भी 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

नरही में 26 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नरही पुलिस द्वारा शराब माफियाआें पर नकेल कसने के क्रम में गुरुवार को एक आैर सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बिलरिया गांव के पास स्कार्पियो में रखी 26 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को भी पकडा है.

बैरिया के बाद सिकंदरपुर में भी शराब दुकान हटाने के लिए महिलाएं सड़क पर उतरीं

थाना क्षेत्र के बालूपुर रोड स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को सिकंदरपुर-बालूपुर मार्ग को जाम कर दिया.

ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ नगवा में

ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ दुबहड़ के खंड विकास अधिकारी राजेश राय एवं प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने नगवां में किया. इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश राय ने सभी ग्रामीणों को पौधरोपण करने की शपथ दिलाई.

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में बाढ़ से खतरे पर चर्चा

सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में आचार्य पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के संयोजकत्व में गुरुवार को प्रबुद्धजनों की बैठक हुई. इस मौके पर गाँव से सम्बन्धित समस्याओं एवं आने वाले बाढ़ से खतरे के बाबत चर्चा की गयी.

गुरु के शरणागत होने में ही भक्तों का कल्याण निहित है – स्वामी ईश्वरदास

गुरु की महिमा अपरंपार है. उसके शरणागत होने में ही भक्तों का कल्याण निहित है. यह विचार है श्री वनखंडी नाथ मठ डुहा बिहरा सेवा समिति के अध्यक्ष स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी का.