प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में बच्चों को यूनिफार्म वितरित

शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बच्चों को यूनिफार्म वितरित करने के साथ ही कक्षा कक्षों में स्थापित स्थायी बेंच का लोकार्पण किया.

भारतीय खो-खो संघ के संयुक्त सचिव का जबरदस्त स्वागत

भारतीय खो-खो संघ में संयुक्त सचिव निर्वाचित होने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे विनोद कुमार सिंह का खेल प्रेमियों ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया.

ठनक गया माथा – तैनात हैं आठ शिक्षक, उपस्थित मिले सिर्फ एक

शिक्षा व्यवस्था का सच देख जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) कृपाशंकर पांडेय का माथा ठनक गया, क्योंकि एक विद्यालय पर तैनात आठ शिक्षकों में सिर्फ एक शिक्षक मौजूद मिले.

08/08/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बलिया/बनारस LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें

चौकीदारों ने भरी हुंकार – यूपी में अपराध रोकने के लिए दिया जाए मोबाइल सिम व हथियार

पुरानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में चौकीदारों की बैठक शारदा नन्द  पासवान की अध्यक्षता हुई

रसड़ा में हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकला महावीरी झंडा जुलूस

नगर में महावीरी झंडा का जुलूस बड़े ही धूमधाम एवम हर्षोलाष के साथ  हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकला. जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकिया एवं युवाओं के हैरतअंगेज कारनामे आकर्षक के केन्द्र बिन्दु रहे.

भेजा फ्राई – चोटीकटवा के भइया ऱाखीनोचवा की भी एंट्री

रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांव में सोमवार की रात में अचानक फैली अफवाह ने सैकड़ों भाइयों की कलाइयों से उस राखी को उतरवा दिया, जिसे बहनों ने बड़े प्यार से उन्हें बांधा था.

लमुही, नगवा व उदयपुरा में भी ‘चोटीकटवा’

जनपद में विभिन्न स्थानों पर चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को दुबहड़ के नगवा व उदयपुरा तथा रेवती के लमुही गांव में भी चोटीकटवा सुर्खियां तलाशता नजर आया. 

ताप्ती गंगा ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

बलिया – मऊ रेल मार्ग स्थित संवरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार को  ताप्ती गंगा  ट्रेन के सामने एक 20 वर्षीय युवक ने छलांग लगा दी. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

भाजपाइयों की सूचना पर बैरिया पुलिस ने लाखों की अंग्रेज़ी शराब बरामद की

भाजपा कार्यकर्ताओं की सूचना पर बैरिया पुलिस ने एनएच 32 पर स्थित मठ योगेन्द्र  गिरी के पास एक फ्लावर मिल के गोदाम से हरियाणा निर्मित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

सुदिष्टपुरी में सीट वृद्धि की मांग को लेकर छात्रनेता बैठे अनशन पर

श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर  महाविद्यालय सुदिष्टपुरी, रानीगंज के स्नातक प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेता नितेश सिंह मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में बेमियादी अनशन पर बैठ गए.

बाबा सैदनाथ मंदिर परिसर में बने रैन बसेरा का लोकार्पण 

बाबा सैदनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में सैदपुर में बाबा सैदनाथ के मंदिर परिसर में बने रैन बसेरा का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी व कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा सपा बांसडीह विधान सभा इकाई के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया

बांसडीह में  फिर भैंसे से टकराई मैजिक, चालक सहित 11 घायल

कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी के पास बांसडीह से बलिया जा रही मैजिक गाड़ी  अचानक भैसे के आने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई.

परिवार के मुखिया को ही राशन देना तुगलकी फरमान: प्रतुल

बायोमेट्रिक मशीन के द्वारा राशन वितरण में परिवार के मुखिया को ही राशन देने की तुगलकी फरमान के विरुद्ध आज युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर राशन से वंचित कार्डधारकों को राशन देने की माँग की है.