बांसडीह क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई मारपीट , एक व्यक्ति की मौत

बांसडीह – कोतवाली थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक बुजुर्ग मुन्नीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर नवागत कोतवाल सुनील कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे.

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर में एक पक्ष से मुन्नीलाल यादव और दूसरे पक्ष के मनोज यादव के बीच जमीन को लेकर मारपीट हुई. मुन्नी लाल यादव बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया. मुन्नी लाल की स्थिति ठीक न रहने के चलते चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया. उसके बाद वाराणसी के लिए जाते समय रास्ते में ही 60 वर्षीय मुन्नी लाल यादव की मौत हो गई.

नवागत कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक के बेटे राकेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है.

नवागत कोतवाल ने कहा कि किसी प्रकार का विवाद हो उसे तूल देना उचित नहीं. उन्हें आज ही कोतवाली का चार्ज मिला है, इलाके में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस सदैव तत्पर है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

(बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE