Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • श्रावण मास के पहले सोमवार पर बम-बम हुई भृगुनगरी, पूरे जनपद के शिवालयों में उमड़े  शिवभक्त
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया
  • रसड़ा
  • सिकंदरपुर

श्रावण मास के पहले सोमवार पर बम-बम हुई भृगुनगरी, पूरे जनपद के शिवालयों में उमड़े  शिवभक्त

बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु दो बजे भोर से ही लाइन में लग गए. सड़कों पर हर—हर महादेव के के नारे गूंज रहे है, वहीं महिलाएं व युवतियां भोलेनाथ के गीत गा रही थीं.
General Desk 22 July, 2024 1 minute read
Ballia Temple Rush

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. श्रावण यासावन का महीना शुरू हो गया है और सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और सावन के महीने में सोमवार का खास महत्व रहता है। इस मौके पर बाबा बालेश्वर नाथ, कारो स्थिति कामेश्वर धाम, बाबा बालखंडी नाथ, असेगा शिवमंदिर व छतेश्वर नाथ मंदिर पूरी तरह से सजे हुए है. बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु दो बजे भोर से ही लाइन में लग गए. सड़कों पर हर—हर महादेव के के नारे गूंज रहे है, वहीं महिलाएं व युवतियां भोलेनाथ के गीत गा रही थीं.

बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिग की गई है. साथ ही महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह शिव मंदिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय सरोवर में नहाता प्रतीत हो रहा था.

 

नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर में के कमेटी के लोगों ने बताया कि पहले सोमवार को करीब तीन लाख से अधिक लोग भगवान शंकर का जलाभिषेक करेगें। इस बार बाबा का दरबार पूरी तरह से अलग दिखाई दे रहा है. मंदिर के अंदर सांस्कृतिक कलाकार विभिन्न धुनों में पिरोकर भोले शंकर का भजन प्रस्तुत कर रहे थे, और श्रद्धालु लाइन में लगे उन धुनों पर झूम रहे है. मंदिरों में जलाभिषेक को लगा तांता लगा है. शहर के मालगोदाम से लेकर बालेश्वर मंदिर तक महिलाओं की लाइन लगी हुई है. वही पुरुष की लाइन जानलिनगंज स्थित दुर्गा मंदिर से लेकर बालेश्वर मंदिर तक लगी है. हर जगह पुलिस फोर्स तैनात है. सुरक्षा को लेकर हर जगह बैरिकेडिग की गई है. महिला व पुरुष की लाइन अलग बनी हुई है. पुलिस फोर्स के साथ एलआईयू की भी टीम तैनात है.

सावन के पहले सोमवार को रेवती में भी नगर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों का सुबह से तांता लगा है. बड़ी बाजार शिवाला, मठिया बाजार स्थित चंद्रमौलि महादेव, उत्तर टोला बुढ़वा शिव मंदिर, मां दुर्गा स्थान, बड़कागढ़, दहतीरे महादेव स्थान, मौनी बाबा के स्थान सहित झरकटहां, दतहां, तिलापुर, भोपालपुर, हडियाकला, कुसौरीकला, गायघाट, पचरूखा, त्रिकालपुर, चौबेछपरा, छेड़ी, दलछपरा, श्रीनगर, भाखर कोलनाला, मूनछपरा आदि ग्राम सभाओं में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. जगह पुलिस फोर्स तैनात ही, सुरक्षा के लिए हर जगह बैरिकेडिग की गई है।

सिकन्दरपुर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों ने लम्बी कतार में लग कर अपने आराध्य भगवान शिव को जल तथा बेलपत्र आदि से जलाभिषेक किया. कठघरा स्थित कठमुक्तेश्वर धाम पर सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा रहा. वहीं कठौड़ा से घाघरा नदी का जल लेकर शिवभक्तों ने अपने अपने गांग के शिवालयों पर जलाभिषेक किया. डोमनपुरा स्थित अति प्रचीन चतुर्भुज नाथ मंदिर, नवरत्नपुर स्थित बाबा दुखभंजन नाथ, कठौड़ा शिव मंदिर सहित दर्जनों शिवालयों पर जल चढ़ाने की भीड़ लगी रही. शोकहरण नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा.

बेरुआरबारी में सावन मास के पहले सोमवारी पर क्षेत्र के असेगा स्थित शोकहरण नाथ मंदिर प्रंगण में भगवान भोले का दर्शन करने के लिए जनपद ही नहीं अन्य जनपदों व सीमावर्ती प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे है. श्रावण मास के शिवरात्री को भगवान शोकहरण नाथ असेगा के बाबा शोकहरण नाथ असेगा दर्शन का बड़ा महत्व है. सावन मास में भगवान भोले के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो जाती है. यहा की मान्यता है कि सावन के महीने में शोकहरण नाथ की आराधना व जलाभिषेक करने मात्र से मन की मुराद पूरी होती है. यही कारण है कि इस मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को भरी भीड़ होती है. वही श्रद्धालु भारी संख्या में जलाभिषेक के बाद देवघर के लिए रवाना हुए.

नगरा में सावन के प्रथम सोमवार को मंदिरों में रुद्राभिषेक करवाने वालों की भी काफी भीड़ देखी गई. बहुत से लोग अपने घरों पर भी इसका आयोजन किए थे, वहीं गांव से शहर तक रुद्राभिषेक करवाने वाले लोगों की जगह-जगह भीड़ थी. श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग—अलग बैरिकेडिग कर लाइन बनाई गई है. हर जगह पुलिस फोर्स तैनात है.

 

रसड़ा में सावन महीने के प्रथम सोमवारी को क्षेत्र के विभिन्न देवाधिदेव महादेव के मंदिरों पर पूजा अर्चना व भोले बाबा को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का दिन भर तातां लगा रहा. इसी क्रम में रसड़ा तहसील क्षेत्र के लखनेश्वरडीह किला स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर में अर्धरात्रि से ही श्रद्धालु महिलाओं पुरुष, युवतियों व युवाओं के भीड़ का सैलाब उमड़ा रहा. जिससे पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के अनुगूंज व भक्ति भावना से सरावोर रहा. श्रद्धालुजन तमसा नदी में स्नान ध्यान करनें के बाद मंदिर पहुंच पंक्तिबद्ध हो भूगर्भ में स्थित बाबा को जलाभिषेक किया. इसके बाद श्रीहरि विष्णु भगवान का भी दर्शन पूजन किया. श्रद्धालुओं के सुरक्षा को लेकर जगह—जगह पुलिस तैनात है. महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिग कर अलग—अलग लाइन बनाई गई है. सुरक्षा को लेकर प्रशासन पैनी नजर बनाई हुई ​है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बाबा बालेश्वर मंदिर मंदिर श्रद्धालु श्रावण सावन

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: बांसडीह रोहित हत्याकांड के आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
Next: Ballia News: मनियर में करंट के जद में आने से किशोर की मौत, मचा कोहराम

ये भी पढ़ें

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.