सुखपुरा में डेरे पर से लकड़ी ले जाने के विरोध पर वृद्ध को डंडे से पीटकर मार डाला

सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर (मठिया) निवासी लालजी राजभर रात को अपने डेरे पर सो रहे थे. तभी रात 10 बजे के लगभग कुछ लोग वहां पड़ी लकड़ी उठा कर ले जाने लगे. लकड़ी ले जाने का विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी डंडे से पीटकर लालजी को अधमरा कर दिया. शोर सुनकर कुछ लोग इकठ्ठा हुये और 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया. पीड़ित ने बयान भी दिया. जिसमें गांव के ही कुछ लोगों का नाम बताया. पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गई. इसमें कुछ और लोग के शामिल होने की आशंका उनके परिजन जता रहे है. खबर लिखे जाने तक हमलावरों की गिरफ्तारी नही हो पाई है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE