

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बलिया. एनडीआरएफ 11वीं बटालियन वाराणसी की टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से गुलाब देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार ने बताया कि आपदा के समय लोकल संसाधनों का इस्तेमाल कर खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद की जा सकती है। लोकल संसाधनों से लाइफबॉय, लाइफ रिंग, लाइफ जैकेट,स्ट्रेचर बनाना आदि के बारे में बताते हुए प्राथमिक चिकित्सा, आकाशीय बिजली, वज्रपात, भूकम्प आदि से बचाव पर प्रशिक्षण दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
नर्सिंग सहायक अमित कुमार द्वारा डेमो के माध्यम से सी पी आर का प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा सर्पदंश के बारे में सर्पदंश के बाद क्या करें और क्या न करें के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजू पाण्डेय द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर अजय पाण्डेय, विद्यालय परिवार से शिखा, मुक्ता, वीणा, अपर्णा, मोनिका, सरिता, वन्दना, बिन्दु, अर्चना, स्मिता साहिबा अली, सुनीता, सरिता, विभा, साधना, ममता एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

