

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह,रसड़ा,बलिया
लखनऊ/रसड़ा. बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने विधान सभा में नियम 51 के अंतर्गत अक्टूबर माह में आए मोथा चक्रवात से जनपद बलिया में अत्यधिक वर्षा से बर्बाद किसानों की फसल की मुआवजा की मांग किया।
विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में आए मोथा चक्रवात से पूर्वांचल भूभाग में बलिया निचले स्तर पर स्थापित होने के कारण सबसे अधिक प्रभावित रहा। किसानों की धान की खड़ी फसल लगातार कई दिनों तक वर्षा होने के कारण पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई। जनपद के छोटे छोटे किसानों के परिवार भुखमरी के शिकार हो रहे है। जनपद में अधिकाश छोटे छोटे किसान है जो अपनी फसलों को बीमा भी नहीं करा सकते तथा आर्थिक रूप से कमजोर है। किसानों की जीविकोपार्जन के लिए सरकारी सहायता अधिकतम उपलब्ध कराने की मांग किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दुर्घटना में मारे गए धर्मेंद्र राम के परिवार को विधायक की ओर से एक लाख का चेक सौंपा

रसड़ा क्षेत्र के डेहरी निवासी धर्मेंद्र राम का बीते दिनों एक्सीडेंट में निधन होने पर विधायक उमाशंकर सिंह के प्रतिनिधि रमेश सिंह ने मृतक के पुत्र अविनाश को एक लाख का चेक प्रदान कर परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
रमेश सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी में विधायक जी के साथ हम सभी इस परिवार की सहायता के लिए खड़े है। इस मौके पर भोला सिंह, मुकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

