शहीद बृजेन्द्र को कैंडिल जला कर दी श्रद्धांजलि 

सिकंदरपुर (बलिया)। बॉर्डर के अरनिया सेक्टर में पाक सैनिकों की गोलीबारी में जनपद के नारायणपुर गांव निवासी शहीद जवान बृजेंद्र कुमार सिंह को विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने का क्रम जारी है. इसी क्रम में शनिवार को देर शाम बस स्टेशन चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के छात्र नेताओं ने कैंडल जलाकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम में जितेश कुमार वर्मा, अजय मिश्र, सुजीत यादव, इरफान खान, प्रिंस कुमार, रोहित वर्मा, प्रभात यादव, संजीव, अविनाश, प्रदीप आदि शामिल थे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE