बांसडीह में नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी, सभी धर्मों के लोगों ने की हिस्सेदारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की ओर से बांसडीह में रविवार को भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों की बड़ी भागीदारी रही. जहां गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की शानदार मिसाल देखने को मिली।

रमजान के महीने में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ एक ही पंक्ति में बैठे. नमाज और दुआ के बाद सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन, शांति व खुशहाली की कामना की।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बांसडीह की धरती सदियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी संस्कृति की मिसाल रही है। रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बांसडीह में हमेशा आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनी रहे। सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुल कर रहें, यही इस आयोजन का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी के प्रतिनिधि लालबचन चौधरी, सपा विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान रमाशंकर, दिलीप सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा सभासदों में अनिल कुमार, अशोक, नसरुद्दीन, कृष्णा वर्मा, हाफिज शकील अहमद, एकलाख अहमद, शमशाद अहमद, खुर्शीद अहमद, रियाजउद्दीन, शकील अंसारी, मु. कयूम, शफीकुल रहमान, अब्बास अंसारी, सरफराज अंसारी, परवेज अंसारी, सिराजुद्दीन, मेराज आलम, अख्तर आलम आदि लोग मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.